एक्सप्लोरर

आ रहा है प्रज्वल रेवन्ना, 31 मई को 8 बजे बेंगलुरु उतरेगी फ्लाइट, एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लेगी SIT

Prajwal Revanna Case: जेडीएस पार्टी से निष्कासित और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने आज सोमवार को एक वीडियो मैसेज जारी करके बताया था कि वो किस दिन भारत आने वाले हैं.

Prajwal Revanna: कर्नाटक के चर्चित अश्लील वीडियो कांड के बाद यौन शोषण के आरोपों से घिरे हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना 31 मई को बेंगलुरु पहुंचेंगे. जानकारी के मुताबिक प्रज्वल रेवन्ना का विमान सुबह आठ बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एसआईटी रेवन्ना को गिरफ्तार करेगी.

इससे पहले प्रज्वल रेवन्ना ने एक वीडियो मैसेज जारी करके बताया था कि उन्हें एक राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, क्योंकि 26 अप्रैल को वोटिंग वाले दिन तक इस बात की कहीं पर भी चर्चा नहीं थी लेकिन जैसे ही वो अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक विदेश के लिए निकले तो हंगामा खड़ा कर दिया गया.

31 मई को एसआईटी के सामने पेश होने की कही बात 

खुद से बनाए एक वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना ने कहा, "मैं 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होऊंगा." उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा, "राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने मेरे खिलाफ बात करना शुरू किया और राजनीतिक साजिश रची गई."

प्रज्वल ने आगे कहा, "जब 26 अप्रैल को चुनाव हुए तो मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं था और तब तक कोई एसआईटी भी नहीं बनाई गई थी. जबकि मेरी विदेश यात्रा पहले से ही तय थी. जब मैं अपनी यात्रा पर था तब मुझे आरोपों के बारे में पता चला. शुक्रवार 31 मई की सुबह 10 बजे मैं एसआईटी के सामने पेश होऊंगा और जांच से संबंधित सभी जानकारी दूंगा. मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है."

'मैं ये सब खत्म करने की कोशिश करूंगा'

उन्होंने कन्नड़ भाषा में जारी वीडियो बयान में कहा 'भगवान, जनता और मेरे परिवार का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे. मैं निश्चित रूप से शुक्रवार 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होऊंगा. आने के बाद मैं इस सब को खत्म करने की कोशिश करूंगा. मुझ पर विश्वास रखें.' उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता, दादा एच. डी. देवेगौड़ा, चाचा और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, राज्य के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हैं. 

ये भी पढ़ें: 'मैं 31 मई को SIT के सामने आऊंगा', 26 अप्रैल के बाद पहली बार दिखा प्रज्वल रेवन्ना, जानें वीडियो मैसेज में क्या कहा

अवधेश कुमार मिश्र की पत्रकारिता 2009 में पोस्ट प्रोडक्शन एसिस्टेंट के तौर पर दूरदर्शन से शुरू हुई. जनवरी 2010 से साधना न्यूज़ में रिपोर्टर के तौर पर अवधेश ने मेनस्ट्रीम न्यूज़ मीडिया में एंट्री ली करियर के नए पायदान पर पहुंचने लगे. रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन्स के बाद अवधेश मिश्रा ने साधना न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड में एंकरिंग शुरु की. साधना न्यूज़ के बाद न्यूज़ 24 और ज़ी मीडिया में अवधेश ने कार्य किया. जी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ और जी उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड में अवधेश ने अपने 7 साल के दौर में हर विधा पर काम किया. एंकरिंग के साथ ही साथ अवधेश की रिपोर्टिंग सराही भी गई और कई बार चर्चा का विषय बनी. बीते 5 साल से अवधेश एबीपी नेटवर्क में एंकर कम प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं. Abp गंगा में 'उत्तर मांगे प्रदेश ' नाम का टॉप रेटिंग डिबेट शो किया। बीते 2 वर्ष से अवधेश ABP News में एंकरिंग और रिपोर्टिंग कर रहें हैं. 2010 के बाद से अवधेश ने सभी महाकुम्भ कवर किये हैं. अवधेश कुमार मिश्र संस्कृत और मॉस कम्युनिकेश से एम.ए किया है साथ ही साथ वो बीएड और एमएड के भी डिग्रीधारक हैं. अवधेश मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget