एक्सप्लोरर

Prajwal Revanna: '5 करोड़ दो, नहीं तो यौन उत्पीड़न का कर दूंगा केस...', प्रज्वल रेवन्ना के भाई ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

Prajwal Revanna Brother Blackmail: प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न मामले की वजह से पहले से ही सुर्खियों में है. इस बीच अब उसके भाई के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है.

Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना के भाई और जेडीएस एमएलसी सूरज रेवन्ना को झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप में ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. कर्नाटक के हासन जिले की पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर के मुताकिब, सूरज और उनके परिचित शिवकुमार ने आरोपी चेतन और उसके बहनोई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसमें कहा गया है कि दोनों ने सूरज को बदनाम न करने के बदले में पैसे मांगे.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी चेतन ने सबसे पहले शिवकुमार से दोस्ती की. इसके बाद पैसे की तंगी होने का हवाला देते हुए उनसे नौकरी दिलाने में मदद करने की गुजारिश की. शिवकुमार को लगा कि उसे चेतन की मदद करनी चाहिए. फिर लोकसभा चुनाव के दौरान शिवकुमार चेतन को सूरज रेवन्ना से मिलवाने के लिए राजी हो गया. बता दें कि सूरज का भाई प्रज्वल रेवन्ना वही शख्स है, जिसके ऊपर सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. 

नौकरी के बहाने पहुंचकर शुरू किया ब्लैकमेल

17 जून को चेतन ने शिवकुमार को फोन किया. उसने दावा किया कि वह नौकरी मांगने के लिए सूरज रेवन्ना के फार्महाउस पर गया था, लेकिन उसे मना कर दिया गया. इसके बाद चेतन ने फोन पर कथित तौर पर रेवन्ना और उनके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी. उसने कहा कि अगर उसे पांच करोड़ रुपये नहीं दिए जाते हैं तो वह यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएगा. चेतन लगातार शिवकुमार को ब्लैकमेल कर रहा था. 

बहनोई भी कर रहा था ब्लैकमेल

इस बीच पांच करोड़ रुपये की मांग को घटाकर पहले तीन करोड़ रुपये किया और आखिर में ढाई करोड़ रुपये देने की मांग रखी गई. सिर्फ चेतन ही सूरज रेवन्ना के पीछे नहीं पड़ा था, बल्कि उसका बहनोई भी चेतन के फोन से मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करता था. 19 जून को चेतन ने फिर से शिवकुमार को फोन किया और पैसे न देने पर रेवन्ना के परिवार को बदनाम करने की धमकी दी. इसके बाद शुक्रवार (21 जून) को पुलिस में केस दर्ज करवाया गया.

यह भी पढ़ें: प्रज्वल रेवन्ना को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 24 जून तक रहेंगे जेल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget