एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री के बेटे और भतीजे समेत सात लोग हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के छोटे भाई और बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल ने बताया कि घटना के समय मोनू जबलपुर में था और प्रबल जबलपुर से लौट रहा था तथा दोनों ही घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे. दोनों को राजनीतिक कारणों से इस मामले में फंसाया गया है.

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पुत्र प्रबल पटेल और भतीजे मोनू पटेल सहित सात लोगों को हत्या के प्रयास के आरोप में मंगलवार को यहां गिरफ्तार किया. प्रहलाद पटेल मध्य प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं तथा दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. पटेल को हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शामिल किया गया है.

जिला पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बताया कि प्रबल पटेल (26) और मोनू पटेल (27) सहित 12 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 307, धारा 365 और अन्य सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है. इनमें से प्रबल पटेल सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मोनू पटेल और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

उन्होंने बताया कि प्रबल पटेल और मोनू पटेल के साथ करीब दो दर्जन लोगों का सोमवार रात को बैलहाई बाजार में तीन-चार युवकों से विवाद हो गया, इसके बाद आरोपियों ने युवकों से मारपीट की और इस दौरान गोली भी चलाई गई जो कि हिमांशु राठौर के हाथ में लगी.

सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रबल पटेल किसानी मोहल्ला गोटेगांव का निवासी है और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुत्र है जबकि एक अन्य आरोपी मोनू पटेल प्रहलाद पटेल के छोटे भाई जालम सिंह पटेल का पुत्र है. जालम सिंह प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री रहे हैं और वर्तमान में नरसिंहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में राठौर के अलावा एक होमगार्ड सिपाही ईश्वर राय, राहुल राजपूत, शिवम राय और मयंक भी घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है.

उन्होंने बताया कि हिमांशु राठौर और राहुल राजपूत 17 जून की रात गोटेगांव से एक शादी में शामिल होकर वापस कमोद गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में बैलहाई बाजार में प्रबल पटेल और उसके साथियों से उनका विवाद हो गया. इसके बाद आरोपी हिमांशु और राहुल को शिवम के घर ले गए और वहां उन्होंने शिवम, उसके पिता होमगार्ड के सिपाही ईश्वर राय और मयंक के साथ मारपीट की. पुलिस अधिकारी ने पीड़ितों के हवाले से बताया कि सभी पीड़ितों को जबरन मोनू पटेल के दफ्तर ले जाया गया और वहां भी उनके साथ मारपीट की गई.

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के छोटे भाई और बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल ने बताया कि घटना के समय मोनू जबलपुर में था और प्रबल जबलपुर से लौट रहा था तथा दोनों ही घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे. दोनों को राजनीतिक कारणों से इस मामले में फंसाया गया है. जांच में मोनू और प्रबल की लोकेशन पता की जा सकती है. यह बच्चों के बीच का झगड़ा था तथा मोनू, प्रबल और उनके मित्रों को इसमें जबरन घसीटा गया है. उन्होंने कहा कि हमने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की जांच करने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget