एक्सप्लोरर

प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर दिया विवादित बयान- लोकसभा में बहस के दौरान गोडसे को बताया 'देशभक्त'

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर को हाल ही में रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी में जगह दी गई है. प्रज्ञा ठाकुर भोपाल सीट से सांसद है. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराकर वे सुर्खियों में आईं.

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादत बयान दिया है. लोकसभा में बहस के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताया. एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने ये विवादित टिप्पणी की. दरअसल सदन में जब डीएमके सदस्य ए राजा ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया तो प्रज्ञा अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और कहा कि ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए.’

इस पर कांग्रेस के कई सदस्यों ने आपत्ति जताई और यह आरोप लगाते हुए सुने गए कि उन्हें (प्रज्ञा) को प्रधानमंत्री का संरक्षण मिला हुआ है. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी भोपाल से बीजेपी सदस्य प्रज्ञा को बैठने का इशारा करते नजर अए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सदस्यों से बैठने की अपील करते हुए कहा कि सिर्फ ए राजा की बात रिकॉर्ड में जा रही है.

अपने इस बयान के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वे इसपर कल जवाब देंगी. उन्होंने कहा, ''पहले उसको पूरा सुनिए, मैं कल जवाब दूंगी.'' बता दें कि अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर को हाल ही में रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी में जगह दी गई है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रज्ञा ठाकुर के इस विवादित बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि गोडसे की सोच के भाजपाइयों ने जो गांधीवादी मुखौटा लगाया था, आज संसद में उतर गया. सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''देश गांधी जयंती का 150वाँ साल मना रहा है, और भाजपा सांसद,प्रज्ञा ठाकुर गांधी जी के हत्यारे गोडसे को ‘शहीद’ बता महिमामंडन कर रही हैं. गोडसे की सोच के भाजपाईयों ने जो गाँधी वादी मुखौटा लगाया था, आज संसद में उतर गया. मोदी जी, देश अब आपको व भाजपा को कभी ‘मन से माफ़ नहीं करेगा.’

यह पहली बार नहीं है जब प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बताया हो. इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गोडसे को देशभक्त बता दिया था. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, ''नाथूराम गोडसे देशभक्त थे... हैं...और रहेंगे, उनको आतंकवादी कहने वाले लोग स्वयं के गिरेबान में झांककर देखें अबकी चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा.'' हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget