एक्सप्लोरर

चश्मदीद का खुलासा, प्रद्युम्न की हत्या के बाद खून से सने कपड़ों में था आरोपी कंडक्टर

''कंडक्टर भी बच्चे को उठाकर लाया था. जब मैंने उसकी शर्ट पर खून देखा तो मैंने उससे कहा कि खून वाली शर्ट उतारना मत, लेकिन उसने मना करने के बावजूद शर्ट को धो दिया.''

गुरुग्राम: आज से चार दिन पहले आठ सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के छात्र प्रद्युम्न की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. स्कूल परिसर के अंदर इस घिनौनी वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. प्रद्युम्न की हत्या का आरोपी गिरफ्तार है, लेकिन इस मामले में अब भी कई सवाल हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में चश्मदीद सुभाष गर्ग ने बताया कि हत्या के ठीक बाद वह रायन स्कूल में मौजूद थे. उन्होंने प्रद्युम्न की खून से सने शव को भी देखा और उस कंडक्टर को भी जिसकी शर्ट पर प्रद्युम्न के खून का दाग लगा था. चश्मदीद सुभाष गर्ग का बच्चा रायन स्कूल में पढ़ता है. 'चपरासी खून से लत-पत प्रद्युम्न को उठाकर ला रहा था' सुभाष ने बताया, ‘’ मैं उस वक्त स्कूल में टॉयलेट के पास रिसेप्शन पर खड़ा था. चपरासी खून से लत-पत प्रद्युम्न को उठाकर ला रहा था और दो-तीन क्लास टीचर रोती-रोती पीछे आ रहीं थीं. उस वक्त प्रद्युम्न के शरीर से बहुत खून बह रहा था. प्रिंसिपल उस वक्त कॉरीडोर में टहल रही थी. तभी उन्होंने ड्राइवरों को गाड़ी निकालने के लिए आवाज़ लगाई. इसके बाद एक गाड़ी में प्रद्युम्न को  हॉस्पिटल लेकर गए.'' 'रिसेप्शनिस्ट ने प्रद्युम्न के पापा को पूरी बात नहीं बताई' चश्मदीद सुभाष ने आगे बताया, ''उस वक्त प्रद्युम्न का शरीर कपड़े से ढका हुआ था. मैंने सोचा कि बच्चा शायद गिर गया है. सभी टीचर्स बुरी तरह रो रही थीं.'' उन्होंने बताया, ''घटना के बाद रिसेप्शनिस्ट ने प्रद्युम्न के घर फोन किया था. नंबर प्रद्युम्न की डायरी से निकाला गया था. जिसके बाद रिसेप्शनिस्ट ने प्रद्युम्न के पापा से बात की लेकिन उनको पूरी बात नहीं बताई. रिसेप्शनिस्ट ने उनसे कहा कि बच्चे को चोट लगी है और आप अंजू मैम से बात कर लो. वो ही बता पाएंगी.'' 'मैंने रिसेप्शनिस्ट से कहा कि पुलिस को फोन करो' सुभाष ने बताया, ''मैंने रिसेप्शनिस्ट से कहा कि आपको पूरा बात बता देनी चाहिए थी तो उन्होंने कहा मेरे अंदर हिम्मत नहीं थी. इसके बाद मैंने रिसेप्शनिस्ट को कहा कि आप पुलिस को फोन करो. लेकिन उनके पास पुलिस थाने का नंबर नहीं था तो मैंने पुलिस थाने का नबंर रिसेप्शनिस्ट को दे दिया.'' 'मना करने पर भी कॉरिडोर का खून साफ कर दिया गया' सुभाष ने आगे चौंकाने वाली बात बताई. उन्होंने बताया, ''जिस जगह ये वारदात हुई थी मैंने वहां खून साफ करने से मना कर दिया था. मैंने उस बाथरुम को भी बंद करा दिया था, लेकिन मना करने पर भी कॉरिडोर का खून साफ कर दिया गया. '' 'कंडक्टर भी बच्चे को उठाकर लाया था' सुभाष ने बताया, ''मैंने कंडक्टर को वहां खड़ा देखा था. उसकी कमीज पर पूरा खून लगा हुआ था.'' उन्होंने बताया. ''कंडक्टर भी बच्चे को उठाकर लाया था. जब मैंने उसकी शर्ट पर खून देखा तो मैंने उससे कहा कि खून वाली शर्ट उतारना मत, लेकिन उसने मना करने के बावजूद शर्ट को धो दिया. जिसके बाद मैंने उसको बहुत डांट लगाई. मैंने डांटा तो वो बोला कि खून से बदबू आ रही थी'' 'कंडक्टर बिलकुल डरा हुआ नहीं लग रहा था' सुभाष ने यह भी बताया,  ''उसवक्त कंडक्टर बिलकुल डरा हुआ नहीं लग रहा था. इसके बाद पुलिस आई तो कंडक्टर से कोई पूछताछ नहीं की गई और किसी को उसपर कोई शक नहीं था. किसी को पता ही नहीं था कि बच्चे का मर्डर हुआ है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी चुनावी हुंकार
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget