एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न केस: आरोपी छात्र से स्कूल ले जाकर हुई पूछताछ, 22 नवंबर तक बाल सुधार गृह में रहेगा

आरोपी छात्र ने किस बेहरमी से मासूम प्रद्युम्न पर तेज धार चाकू से वार किए इसका भी स्कूल के टॉयलेट में पूरा रिक्रिएशन करवाया गया.

गुरुग्राम: प्रद्युम्न हत्याकांड के आरोपी 11वीं क्लास के छात्र से आज सीबीआई ने रायन स्कूल ले जाकर पूछताछ की है. इस पूछताछ का मकसद मौका-ए-वारदात पर जाकर आरोपी की मौजूदगी में सीन ऑफ क्राइम को रीकंस्ट्रक्ट करना था. बता दें कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की इसी साल आठ सितंबर को स्कूल में ही हत्या कर दी गई थी. रीकंस्ट्रक्टशन के लिए किया टेडी बीयर का इस्तेमाल सीबीआई की टीम करीब चार घंटों तक स्कूल में मौजूद रही. इस दौरान सीबीआई की टीम के साथ प्रद्युम्न की उम्र और कद काठी वाला एक बच्चा भी था. सीबीआई की टीम अपने साथ पिंक कलर का एक टेडी बीयर भी था, जिसकी मदद से आरोपी छात्र ने मासूम प्रद्युम्न को लालच देकर अपने पास बुलाया था. मौके पर रीकंस्ट्रक्ट किए गए वारदात के सीक्वेंस  दरअसल, इस रीकंस्ट्रक्टशन के लिए सीबीआई ने स्कूल से वारदात के दौरान की सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के बयान को आधार बनाया था. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपी छात्र ने प्रद्युम्न को इशारा करके अपने पास बुलाया था और उसके कंधे पर हाथ रखकर टॉयलेट की तरफ लेकर गया था. ये पूरा सीक्वेंस मौके पर रीकंस्ट्रक्ट किया गया. इतना ही नहीं आरोपी छात्र ने किस बेहरमी से मासूम प्रद्युम्न पर तेज धार चाकू से वार किए इसका भी स्कूल के टॉयलेट में पूरा रिक्रिएशन करवाया गया. इस रिक्रिएशन के दौरान पिंक कलर के एक टेडी का इस्तेमाल किया गया. स्कूल स्टॉफ से की गई आरोपी छात्र के सामने बैठाकर पूछताछ इस दौरान सीबीआई की टीम ने पहले से ही स्कूल के स्टाफ को वहां बुलवाया हुआ था. वारदात के वक़्त जो टीचर्स और स्कूल स्टाफ मौके पर मौजूद था, उन सभी से आरोपी छात्र के सामने बैठाकर पूछताछ की गई. ताकि आरोपी छात्र के बयानों की तस्दीक की जा सके. आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से सीबीआई की टीम आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान सीबीआई की टीम आरोपी छात्र को सोहना अनाज मंडी की उस दूकान पर बजी लेकर पहुंची थी, जहां से उसने वारदात में इस्तेमाल चाकू खरीदा था. हालांकि, दुकानदार ने आरोपी छात्र को पहचानने से इनकार कर दिया था. 22 नवंबर तक बाल सुधार गृह में रहेगा आरोपी छात्र शनिवार शाम उसे दुबारा जुवेलाइन बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से 11 क्लास के इस आरोपी छात्र को 22 नवंबर तक फरीदाबाद के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: बजट सत्र में LPG संकट को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
बजट सत्र में LPG संकट को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Hyderabad Ramadan: जंग की आग से जला रमजान का चूल्हा! हैदराबाद के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सेहरी बिना लौट रहे रोजेदार
जंग की आग से जला रमजान का चूल्हा! हैदराबाद के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सेहरी बिना लौट रहे रोजेदार
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget