एक्सप्लोरर

आज अमेठी जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष, पोस्टर में राहुल को दिखाया ‘राम’, पीएम मोदी को ‘रावण’

पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का ये पहला अमेठी दौरा है. साल 2004 से ही राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं. राहुल गांधी ने 2014 में मौजूदा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराया था.

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिनों के लिए अमेठी दौरे पर हैं. राहुल गांधी के दौरे से पहले अमेठी में पोस्टर वॉर शुरु हो गया है. पोस्टर में उन्हें राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बताया जा रहा है. इस पोस्टर में राहुल गांधी हाथों में तीर-कमान लेकर भगवान राम बने हैं, वहीं देश के प्रधानमंत्री को दस सिर वाला रावण बनाया गया है. पोस्टर पर लिखा है, ‘’राहुल के रूप में भगवान राम का अवतार. 2019 में आएगा राहुल राज.’’ अपने अध्यक्ष के दौरे से अति उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस तरह के पोस्टर लगाकर राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं. आज अमेठी जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष, पोस्टर में राहुल को दिखाया ‘राम’, पीएम मोदी को ‘रावण’ आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का ये पहला अमेठी दौरा है. साल 2004 से ही राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं. राहुल गांधी ने 2014 में मौजूदा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराया था. अपने अमेठी दौरे के दौरान राहुल गांधी जनता तक पैठ बनाने के लिए रोड शो और पद यात्रा भी करेंगे. राहुल गांधी के अमेठी दौरे को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है. क्योंकि यूपी में लोकसभा की 80 सीटे हैं. पिछले चुनावों में कांग्रेस ने सिर्फ अमेठी और रायबरेली में ही जीत दर्ज की थी. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अमेठी से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. यूपी में कांग्रेस के अच्छे दिन लाना राहुल के लिए बड़ी चुनौती है. क्योंकि, अखिलेश यादव एसपी और कांग्रेस के गठबंधन को आगे नहीं ले जाने का इशारा दे चुके हैं  और पिछले लोकसभा चुनाव में खाता भी ना खोल सकने वाली पार्टी बीएसपी भी अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है. ऐसे में बीजेपी के विजय रथ को रोकना राहुल के लिए आसान दिखाई नहीं दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget