एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: वर्ली से 24 घंटे के भीतर हटे आदित्य ठाकरे के अलग-अलग भाषाओं वाले पोस्टर

आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने को लेकर शिवसेना में उत्साह है. संजय राउत ने हाल ही में कहा था कि कि भले ही चंद्रयान 2 लैंड नहीं कर पाया लेकिन सीएम दफ्तर आदित्य ठाकरे जरूर पहुंचेंगे. चर्चा है कि शिवसेना की नजर डिप्टी सीएम पद पर है.

नई दिल्ली: मुंबई का वर्ली इलाका कल तक आदित्य ठाकरे के पोस्टरों से पटा हुआ था लेकिन 24 घंटे के अंदर ही पोस्टर हटा लिए गए. पोस्टरों पर आदित्य की फोटो के साथ अगल-अगल भाषाओं में जनता से संवाद बनाने की कोशिश की गई थी. मराठी, हिंदी, गुजराती, तेलगू, ऊर्दू और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में ये पोस्टर वर्ली इलाके में लगे हुए थे. इन पोस्टरों की सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई और खासतौर से गुजराती पोस्टरों की.

आदित्य के विरोधियों ने इन पोस्टर को लेकर शिवसेना की जमकर आलोचना की. विरोधियों ने कहा कि गुजराती वोटरों को लुभाने के लिए शिवसेना अपनी उस आलोचना को भूल गई जिसमें वो ज्यादातर उद्योग धंधों के गुजरात जाने पर सवाल उठाती रही है. आलोचना के बाद पोस्टर हटवा दिए गए हैं. शिवेसना का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि किसने आदित्य ठाकरे ये पोस्टर वर्ली इलाके में लगाए हैं. लेकिन शिवसेना ने कहा कि ये पोस्टर उन्होंने नहीं लगाए. वर्ली के विधायक सुनील शिंदे ने कहा कि ये पोस्टर हमने नहीं लगाए, हो सकता है कि आदित्य के चाहनेवालों ने ये पोस्टर लगाए हो. लेकिन हमें इसकी सूचना नहीं है.

आपको बता दें कि 6 दशक में पहली बार ठाकरे घराने का कोई नेता चुनाव लड़ने जा रहा है. जिस वर्ली सीट से आदित्य लड़ रहे हैं वो पिछले 30 साल से शिवसेवा का गढ़ रही है. वर्ली सीट पर पिछले 6 में से 5 विधानसभा चुनाव शिवसेना ने जीते हैं. 1990 से 2004 तक शिवसेना के दत्ता नलावडे लगातार 4 बार वर्ली से विधायक रहे. 2009 में एनसीपी के सचिन अहीर जीते जो अब बीजेपी में शामिल हो गए. 2014 में फिर से शिवसेना ने वर्ली विधानसभा सीट पर कब्जा कर लिया.

इस सीट पर अब आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं जो कल वर्ली से अपना पर्चा भरेंगे. आदित्य ठाकरे को पोस्टरों को लेकर आलोचना इसलिए भी हुई क्योंकि बाल ठाकरे ने अपनी राजनीति के शुरुआती दौर में दक्षिण भारतीय को विरोध किया. उस समय शिवसेना ने 'लुंगी उठाओ पुंगी बजाओ' का नारा दिया था. वहीं 2014 में गठबंधन टूटने के बाद मराठी बनाम गुजराती विवाद शुरु हुआ जो अब तक जारी है. ऐसे में शिवसेना का ये बदलाव उन्हें नुकासना पहुंचा सकता है. लेकिन वर्ली के निवासी ये मानते हैं कि शिवसेना ना बदली है ना वोटों के लिए बदलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget