एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सरकार बनने के 15 दिन बाद हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, शिवसेना के एकनाथ शिंदे होंगे गृहमंत्री

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने भी शपथ ली थी.

मुंबई: महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद 15 दिन बाद आखिरकार मंत्रालयों का बंटवारा हो गया. सरकार बनने के इतने समय बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार ना होने से नई सरकार की आलोचना भी हो रही थी. मंत्रालय के बंटवारे में शिवसेना के हिस्से गृहमंत्रालय आया है, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके साथ ही एकनाथ शिंदे के पास नगर विकास, पर्यावरण, पर्यटन, पेयजल मंत्रालय और संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी भी होगी. एकनाथ शिंदे के अलावा शिवसेना के सुभाष देसाई को उद्योग, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा, खेल मंत्रालय, कृषि, परिवहन और रोजगार मंत्रालय दिया गया है.

एनसीपी के खाते में आए मंत्रालयों की बात करें तो छगन भुजबल को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं विकास, राज्य उत्पादन शुल्क, कौशल विकास मंत्रालय सौंपे गए हैं. इसके अलावा एनसीपी के जयंत पाटिल को वित्त मंत्रालय, गृह निर्माण, स्वास्थ्य, अल्पसंख्यक विकास और खाद्य एवं आपूर्ति जैसे अहम मंत्रालयों की बागडोर सौंपी गई है.

कांग्रेस के बाला साहेब थोराट को राजस्व और ऊर्जा, मेडिकल शिक्षा, डेयरी और मत्स्य पालन की जिम्मेदारी मिली है. कांग्रेस के ही नितिन राउत को सार्वजनिक पीडब्ल्यूडी, आदिवासी एवं महिला बाल विकास मंत्रालय और वस्त्र उद्योग मंत्रालय सौंपा गया है.

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने भी शपथ ली थी. एनसीपी की ओर से छगन भुजबल और जयंत पाटिल ने शपथ ली थी. शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई और एकनाथ शिंदे ने शपथ ली थी. वहीं कांग्रेस की ओर से नितिन राउत और बालासाहेब थोराट ने मंत्री पर की शपथ ली थी.

सरकार बनाने से पहले ही एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के बीच पदों के बंटवारे को लेकर चर्चा हो गई थी. जिसमें तय किया गया कि सीएम का पद शिवसेना को दिया जाएगा. डिप्टी सीएम का पद एनसीपी के खाते में जाएगा. वहीं कांग्रेस पार्टी के सदस्य को स्पीकर का पद मिलेगा. एनसीपी ने अभी तक किसी को भी डिप्टी सीएम नहीं बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget