एक्सप्लोरर

मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक के साथ खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

कपाट खुलवाने वाले श्री श्री भीमाशंकरलिंग जी महाराज ने बताया केदारनाथ के महत्व.12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ को पांचवे ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है जिसके कपाट छह महीने बंद रहते हैं और छह महीने के लिए खोले जाते हैं.

नई दिल्ली: आज उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए. श्री श्री भीमाशंकरलिंग जी महाराज ने पुजारियों के साथ विशेष पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलवाया. इस मौके पर राज्यपाल केके पॉल ने भी की शिरकत. महाभारत काल में बने केदारनाथ धाम के पहले दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े. श्रद्धालुओं का मानना है कि पहले दिन के दर्शन का खास महत्व होता है. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ बाबा की सुंदर झांकी लेकर पहुंचे. केदारनाथ धाम समुद्रतल से करीब तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर है.

कपाट खुलवाने वाले श्री श्री भीमाशंकरलिंग जी महाराज ने बताया केदारनाथ के महत्व.12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ को पांचवे ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है जिसके कपाट छह महीने बंद रहते हैं और छह महीने के लिए खोले जाते हैं. छह महीने तक बाबा केदारनाथ समाधि में रहते हैं.

इस बार खास बात ये है कि बाबा केदारनाथ की यात्रा को यादगार बनाने के लिए सात दिन तक लेजर शो का आयोजन किया गया है. इस लेजर शो में बाबा केदारनाथ की स्थापना से लेकर यहां के प्रसिद्ध धामों, आपदा से पहले और बाद के कार्यों को तीर्थयात्रियों को बताया जाएगा. हांगकांग में तैयार इस लेजर शो को गुजरात का अक्षर ग्रुप आयोजित कर रहा है.

क्या है केदारनाथ धाम का महत्व? केदारनाथ को 12 ज्योतिर्लिंगों में पांचवें ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है. केदारनाथ में स्थित शिवलिंग स्वयंभू हैं. केदारनाथ का निर्माण महाभारत काल में माना जाता है. 8वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने जीर्णोद्धार कराया था.

केदारनाथ धाम समुद्र तल से 3 हजार 581 मीटर उंचाई पर है. मंदिर के बाहर भगवान शिव का वाहन नंदी विराजमान है. केदारनाथ धाम अक्टूबर-नबंवर में बंद होकर अप्रैल-मई में खुलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget