एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति गंभीर, पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने से हालात बेकाबू

दिल्ली में इसका स्तर अब तक के अपने उच्चतम स्तर 35 प्रतिशत पर पहुंच चुका है. सफर के मुताबिक, अभी दिल्ली की तरफ उत्तर पश्चिमी हवाओं का रुख बरकार है. देर रात हवा की गति में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुये दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में शुक्रवार को मामूली सुधार की उम्मीद की जा सकती है.

नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. पिछले तीन दिनों में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए हैं. प्रदूषण संकट गहराने के लिए जिम्मेदार कारकों में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं का 27 प्रतिशत योगदान है.  वायु प्रदूषण पर निगरानी करने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में संभावित पश्चिमी विक्षोभ से हवा की सुस्त गति में इजाफे के कारण दूषित हवा से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है.

पिछले तीन दिनों में बढ़ी हैं पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनायें

सफर की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनायें पिछले तीन दिनों में बढ़ी हैं. दोनों राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर को पंजाब में पराली जलाने की घटनायें 7842 से बढ़कर 12027 हो गयीं जबकि 30 अक्टूबर को यह आंकड़ा 19869 पर पहुंच गया. वहीं, हरियाणा में इन घटनाओं की संख्या 27 अक्टूबर को 476 से बढ़कर 3735 हो गयी और राज्य में 30 अक्टूबर को पराली जलाने की 4221 घटनायें दर्ज की गयी.

हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में 

गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली में पिछले दो दिनों की तरह ही हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गयी है. दिल्ली के वायुमंडल में वायु प्रदूषण के लिये जिम्मेदार पार्टिकुलेट तत्वों का सघन जमावड़ा बरकरार है. पीएम 2.5 के स्तर को बढ़ाने में पराली जलाने की घटनाओं का गुरुवार को योगदान 27 प्रतिशत रहा जबकि आज यह स्तर 25 प्रतिशत रहने की संभावना है.

प्रदूषण में आज मामूली सुधार की उम्मीद 

इससे पहले दिल्ली में इसका स्तर अब तक के अपने उच्चतम स्तर 35 प्रतिशत पर पहुंच चुका है. सफर के मुताबिक, अभी दिल्ली की तरफ उत्तर पश्चिमी हवाओं का रुख बरकार है. देर रात हवा की गति में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुये दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में शुक्रवार को मामूली सुधार की उम्मीद की जा सकती है. इसके अलावा बृहस्पतिवार को पाकिस्तान अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुये उत्तर पश्चिम भारत में दो नवंबर को इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है.

सफर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में दो नवंबर से सुधार अपेक्षित है. हवा की गति में बढ़ोतरी की उम्मीद को देखते हुये दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में दो नवंबर को सुधार की उम्मीद जताते हुये इसके गंभीर श्रेणी से घटकर, बहुत खराब श्रेणी में आने की संभावना है.

यह भी पढें-

 जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान हटने के बाद अब पीओके भी भारत में शामिल हो- रामदेव

अल हाशिमी बना बगदादी का का उत्तराधिकारी, IS ने दी अमेरिका को चेतावनी कहा- जश्न न मनाएं

एंड्रॉएड यूजर्स के लिए खुशखबरीः आया Whatsapp में फिंगरप्रिंट लॉक का नया फीचर

जासूसी मामला: व्हाट्सएप से मांगा भारत सरकार ने जवाब, पूछा- कैसे हुई जासूसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget