एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली की आबोहवा में फिर घुलता जा रहा जहर, प्रदूषण के स्तर में 13 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में प्रदूषण के लेवल में गिरावट दर्ज की गई थी. विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र यानी सीएसई की नई रिपोर्ट में दिल्ली में प्रदूषण लेवल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

राजधानी दिल्ली में ठंड के दस्तक देने से पहले ही यहां की आबोहवा दूषित होने लगी है. दिवाली में पटाखों से होने वाले प्रदूषण के साथ ही दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पराली के जलने से होने वाले प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों के लिए खुली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सितंबर महीने में ही दिल्ली में प्रदूषण के लेवल में बढ़ोतरी होना खतरे की घंटी बजने जैसी है.

दिल्ली में प्रदूषण लेवल में बढ़ोतरी

कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान देश के कई शहरों में प्रदूषण के लेवल में गिरावट दर्ज की गई थी. दिल्ली जैसे प्रदूषित शहर में भी प्रदूषण के लेवल में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. मगर कोविड के बाद कुछ महानगरों की स्थिति फिर वैसी ही गई है जैसे लॉकडाउन के पहले थी. दिल्ली के प्रदूषण लेवल में भी एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र यानी सीएसई ने देश के तमाम शहरों में प्रदूषण की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. 

सीएसई ने जारी की प्रदूषण की रिपोर्ट

सीएसई की रिपोर्ट के मुताबिक देश के महानगरों मे कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन की वजह से प्रदूषण के लेवल में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. मगर, इन प्रतिबंधों के खत्म होने के बाद स्थिति पहले जैसी हो गई. खासकर भारत के कुछ महानगरों की स्थिति फिर वैसी ही हो गई जैसी लॉकडाउन के पहले थी. प्रदूषण के स्तर में सबसे तेजी से बढ़ोतरी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दर्ज की गई है. यहां पर कोविड के बाद प्रदूषण के स्तर में 48 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है.

चेन्नई में प्रदूषण के लेवल में गिरावट
बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो दिल्ली में 13 फीसदी तक प्रदूषण बढ़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 की तुलना में दिल्ली में साल 2020 में प्रदूषण के स्तर में 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. मगर साल 2021 में फिर से 13 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई. यानी स्थिति पहले के स्तर पर ही पहुंच गई. वहीं, चेन्नई शहर ऐसा रहा, जहां पर कोविड के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट हुई है. चेन्नई में साल 2019 में पीएम 2.5 का वार्षिक औसत 45 दर्ज किया गया था. जबकि, साल 2020 में यह स्तर 33 पर आ गया.

यह भी पढ़ें: जानिए, भारत ने बीते 5 सालों में कितने देशों को बेचे हैं हथियार और अन्य साजो-सामान, क्या है आगे का प्लान?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget