एक्सप्लोरर

गोवा: सरकार बचाने की कवायद में पर्रिकर कैबिनेट में फेरबदल, दो मंत्री IN-दो OUT

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा था कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे. हालांकि इसके साथ अमित शाह ने एक और एलान भी किया. शाह ने कहा कि गोवा सरकार के मंत्रिमंडल व विभागों में बदलाव जल्द ही किया जाएगा.

पणजी: गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की कैबिनेट से दो मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रिमंडल से बाहर किए गए दोनों मंत्री बीजेपी के हैं. फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर पिछले कुछ समय से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.

शहर विकास मंत्री डिसूजा और बिजली मंत्री मडकईकर को ऐसे वक्त में कैबिनेट से बाहर किया गया है जब मुख्यमंत्री पर्रिकर स्वयं दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. डिसूजा फिलहाल अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं जबकि जून में हार्ट अटैक के बाद से बीमार चल रहे मडकईकर का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि बीजेपी के दो नेताओं-निलेश काबराल और मिलिंद नाइक- को सोमवार की शाम मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. नाइक पूर्ववर्ती लक्ष्मीकांत पारसेकर सरकार में बिजली मंत्री रह चुके हैं जबकि काबराल पहली बर मंत्री पद की शपथ लेंगे.

गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा था कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे. हालांकि इसके साथ अमित शाह ने एक और एलान भी किया. अमित शाह ने कहा कि गोवा की प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल व विभागों में बदलाव जल्द ही किया जाएगा.

दरअसल मनोहर पर्रिकर की गैर मौजूदगी के बाद गोवा में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो गई है. राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने हाल ही में 17 सितंबर को राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था. कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को दो ज्ञापन सौंपकर सकार बनाने का दावा पेश किया.

गोवा में फिलहाल बीजेपी नीत गठबंधन सरकार है. 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बीजेपी के फिलहाल 14 विधायक हैं, जबकि जीएफपी (गोवा फॉरवर्ड पार्टी) और एमजीपी (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी) के तीन-तीन विधायक हैं. बीजेपी को तीन निर्दलीय और राकांपा के एक विधायक भी समर्थन दे रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के पास सिर्फ 16 विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget