एक्सप्लोरर

परशुराम पर राजनीति: एसपी-बीएसपी के बाद अब कांग्रेस-बीजेपी की एंट्री, जानें किसने क्या कहा?

यूपी में एसपी और बीएसपी के बाद अब परशुराम के नाम पर कांग्रेस और बीजेपी ने भी बिसात बिछाई. बीजेपी ने कहा जरूरत हुई तो लगाएंगे मूर्ति, कांग्रेस ने की जयंती पर छुट्टी की मांग की.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में विपक्ष को अचानक भगवान परशुराम याद आ रहे हैं. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों ही दावा कर रही हैं कि वो सत्ता में आईं तो परशुराम की एक से बढ़कर एक प्रतिमा लगाएंगी. इस बीच भगवान परशुराम पर जारी राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस ने भी एंट्री मार ली है.

एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के पास नहीं बचे मुद्दे, बेवजह का विवाद- बीजेपी बीजेपी ने कहा कि सपा और बसपा इसलिए परशुराम पर राजनीति कर रही हैं क्योंकि दोनों पार्टियां मुद्दा विहीन हो गई हैं. प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, ''भगवान परशुराम को लेकर विपक्षी पार्टियां भले ही सियासत कर रही हों, लेकिन हकीकत यह है कि सपा - बसपा और कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई हैं. इनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है.''

उन्होंने कहा, ''तीनों पार्टियां इसीलिये बेवजह के विवाद खड़े करती हैं. उनके मुताबिक़ तीनों पार्टियां 2022 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की तैयारी में हैं, लेकिन साथ लड़ने के बावजूद तीनों पार्टियों को पिछले चुनावों की तरह ही हार का सामना करना पड़ेगा.''

परशुराम जयंती पर दोबारा छुट्टी शुरू हो- कांग्रेस वहीं कांग्रेस ने भगवान परशुराम की जयंती बंद किए गए अवकाश को दोबारा शुरू करने का वादा किया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता जतिन प्रसाद ने ट्वीट किया, ''जन-जन की आस्था के प्रतीक भगवान परशुराम जी जयंती पर वर्षो से चला आ रहा राजकीय अवकाश जो अब उ.प्र.में निरस्त है. सरकार उनकी जयंती पर पुनः प्रारम्भ कर ब्रह्म समाज की भावनाओं की कद्र करे.''

बता दें कि सपा सरकार ने परशुराम जयंती पर छुट्टी घोषित की थी लेकिन योगी सरकार ने राज्य में महापुरुषों की जयंती पर होने वाली छुट्टियों को रद्द कर उस दिन उन्हें याद करने के लिए कार्यक्रम करने के निर्देश दिए थे.

कैसे शुरू हुआ परशुराम पर राजनीतिक अखाड़ा समाजवादी पार्टी की ओर से भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की बात कही गई तो बीएसपी ने और बड़ी मूर्ति का दावा कर दिया. दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाई जाएगी. इसके बाद बीएसपी की ओर से मायावती ने सामने आकर मूर्ति लगवाने की बात कही.

परशुराम पर राजनीति से अखाड़ा परिषद नाराज यूपी के सभी विपक्षी दलों में भगवान परशुराम की मूर्ति के बहाने ब्राह्मणों को लुभाने की होड़ मची है. परशुराम के नाम हो रही इस राजनीति से अखाड़ा परिषद खुश नहीं है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि अवतारी महापुरुषों को जातियों में बांटना सही नहीं.

नरेंद्र गिरि ने इसे सनातन धर्म और हिंदू समाज को कमजोर करने की साजिश तक बता दिया और लोगों से इस साजिश से बचने की अपील की. अखाड़ा परिषद की ओर से कहा गया कि इस तरह की कोशिश को रोकने के लिए आने वाले समय में अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद का सीएम योगी को पत्र, लिखा-परशुराम जयंती पर रद्द अवकाश फिर बहाल हो

जानिए कौन हैं भगवान परशुराम, जिनकी मूर्ति बनाने को लेकर यूपी में हो रही है राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget