एक्सप्लोरर

जानिए कौन हैं भगवान परशुराम, जिनकी मूर्ति बनाने को लेकर यूपी में हो रही है राजनीति

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भगवान परशुराम का नाम खूब लिया जा रहा है. माना जा रहा है कि ब्राह्मण वोटों को रिझाने के लिए सियासी दल ऐसा कर रहे हैं. जानिए आखिर कौन हैं भगवान परशुराम.

दिल्ली, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में इन दिनों 'ब्राह्मण' समाज को लेकर खूब राजनीति हो रही है. बसपा से लेकर सपा तक सभी पार्टियां इस समाज को लुभाने में जुटी हैं. ऐसा इसीलिए है क्योंकि यूपी में करीब 11 फीसदी 'ब्राह्मण वोट' हैं. इन वोटों के लिए विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से सियासी बिसात बिछाई जा रही है. पार्टियां सियासी हित साधने के लिए अब भगवान परशुराम के नाम का इस्तेमाल करने लगी हैं। फिर चाहे मायावती हो या अखिलेश दोनों ही नेताओं ने परशुराम के बहाने ब्राह्मणों को लुभाने की सियासी चाल चली है. लेकिन आखिर कौन हैं भगवान परशुराम ?.

दरअसल, भगवान परशुराम को विष्णु भगवान का छठा अवतार माना जाता है. भगवान परशुराम का जन्म सतयुग और त्रेता के संधिकाल में करीब 5142 वि.पू. में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हुआ माना जाता है. वह ऋषि जमदग्नि और रेणुका की संतान थे. परशुराम समेत ऋषि के पांच पुत्र थे. माना जाता है कि उनका जन्म वर्तमान में यूपी के बलिया के खैराडीह में हुआ था. इस संबंध में पुरातात्विक साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जाते हैं.

हालांकि, दूसरी मान्यता ये है कि भगवान परशुराम का जन्म इंदौर के पास महू से कुछ ही दूरी पर स्थित जानापाव की पहाड़ी पर हुआ था. वहीं तीसरी मान्यता ये है कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में घने जंगलों के बीच स्थित कलचा गांव में उनका जन्म हुआ था. वहीं, कुछ लोग यूपी के शाहजहांपुर के जलालाबाद में स्थित जमदग्नि आश्रम से करीब दो किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित हजारों साल पुराने मन्दिर को भगवान परशुराम की जन्मस्थली मानते हैं.

परशुराम ने शास्त्रों की शिक्षा अपने दादा ऋचीक और पिता जमदग्नि से ग्रहण की थी. वहीं, शस्त्र चलाने की शिक्षा राजर्षि विश्वामित्र से ग्रहण की. परशुराम भगवान योग, वेद और नीति में पारंगत थे.

मान्यता है कि भगवान परशुराम ने 21 बार धरती क्षत्रियों से मुक्त कर दिया. हालांकि, यह धारणा गलत बताई जाती है. जानकारी के मुताबिक जिन राजाओं से परशुराम का युद्ध हुआ उनमें हैहयवंशी राजा सहस्त्रार्जुन इनके सगे मौसा थे. परशुराम के पिता जमदग्नि का राजा सहस्त्रार्जुन से कई बातों को लेकर विवाद था. बताया जाता है कि हैहयवंशियों का राजा सहस्रबाहु अर्जुन भार्गव आश्रमों के ऋषियों को सताया करता था. ये विवाद इतना बढ़ा कि सहस्रबाहु के पुत्रों ने जमदग्नि के आश्रम की कामधेनु गाय को कब्जा लिया. साथ ही परशुराम पिता का भी वध कर दिया. इसके बाद परशुराम ने बदला लेने की कसम खाई. जिसके बाद परशुराम ने 36 बार युद्ध किया और हैहयवंशियों का नाश किया. इसीलिए क्षत्रियों के नाश की मान्यता पड़ी.

चिरंजीवी हैं परशुराम मान्यता है कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं. उन्होंने कठिन तप किया जिसके बाद भगवान विष्णु ने उन्हें चिरंजीव होने का वरदान दिया. माना जाता है कि वे कल्प के अंत तक पृथ्वी पर ही तपस्यारत रहेंगे.

ये भी पढ़ेंः BSP सुप्रीमो मायावती बोलीं- हमारी सरकार आई तो सपा सरकार से भी बड़ी परशुराम की मूर्ति बनवाएंगे

धर्म की रक्षा के लिए परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को दिया था सुदर्शन चक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर सरस्वती आवाहन आज, जानें पूजा का समय और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: कात्यायनी पूजा और सरस्वती आवाहन आज, जानें किस अनुष्ठान का क्या समय है
मेट्रो टिकट का नो 'झामेला', दुर्गा पूजा में QR स्कैन कर 'छोले जाबे'!
Kolkata Metro QR Ticket: दुर्गा पूजा में टिकट की लाइन से बचें, ऐसे करें बुकिंग
सिर्फ रील्स के लिए नहीं है गरबा! उस मिट्टी के मटके और जलते दिए में छिपा है जिंदगी का सबसे बड़ा सच
गरबा सिर्फ डांस नहीं, कॉस्मिक एनर्जी का 'गर्भ दीप' चक्र है: जानिए इसका असली सीक्रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget