एक्सप्लोरर

पंजाब: एक मिनट में पढ़ें पूरे दिन का सियासी दांव-पेंच

नई दिल्ली: पंजाब में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें करीब आ रही हैं माहौल गरमाता जा रहा है. कांग्रेस ने जहां अपने सीएम कंडीडेट के तौर पर कैप्टन अमरिंदर के नाम का एलान कर दिया है. तो आम आदमी पार्टी ने भी 5 रुपये में भरपेट खाना खिलाने का वादा कर दिया है. बीजेपी भी पीछे नहीं है पीएम नरेंद्र मोदी ने जालंधर से विरोधियों को ललकारा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जालंधर में विरोधी दलों कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पंजाब के जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने पर मुझ पर जुल्म हुए हैं. तीन महीनें में मुझपर क्या जुल्म हुए हैं ये मैं ही जानता हूं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस डूबती नैया है वह पंजाब को पार नहीं लगा सकती है. कांग्रेस अब बीती बातों से ज्यादा कुछ नहीं है. सत्ता के लिए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने लेफ्ट से हाथ मिलाया. पहले यूपी में कांग्रेस ने सपा को कोसा और फिर उसी से गठबंधन कर लिया. जालंधर में बोले पीएम मोदी, ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने पर मुझ पर जुल्म हुए’ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अमृतसर जिले के मजीठा में एक चुनावी रैली में एलान कर दिया कि अमरिंदर सिंह ही पंजाब के अगले सीएम होंगे. हालांकि अमरिंदर सीएम तभी बनेंगे जब कांग्रेस की पंजाब में सरकार बनेगी, लेकिन राहुल के इस एलान से ये तय हो गया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी भी तो सिद्धू डिप्टी सीएम नहीं होंगे. क्योंकि सीएम और डिप्टी सीएम एक जाति का नहीं हो सकता. राहुल का एलान, 'कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में होंगे कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार' राहुल गांधी ने इस मौके पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. राहुल ने कहा कि दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी ने वादे बहुत किए लेकिन किया कुछ नहीं. लेकिन विरोधियों की परवाह किए बगैर आम आदमी पार्टी ने पंजाब का अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसमें आम आदमी कैंटीन में 5 रुपये में भरपेट खाना खिलाने का वादा किया गया है. पंजाब के किसानों का कर्ज दिसंबर 2018 तक माफ करने, 25 लाख लोगों को रोजगार देने और नशे के कारोबार में लगे नेताओं को जेल भेजने और उनकी संपत्ति सीज करने का वादा किया गया है. पंजाब: AAP का घोषणापत्र जारी, 5 रुपए में खाना और एक महीने में ड्रग्स फ्री बनाने का वादा पंजाब में 4 फरवरी को सभी 117 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, सत्ताधारी बीजेपी, अकाली गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से भी है. मोदी पंजाब में मुद्दा नहीं, इसलिए उनका नाम नहीं लेता: केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: तीन सीटों पर बीजेपी की जीत तय, 2 पर विजय का जलवा, कांग्रेस को क्या मिला?
Live: तीन सीटों पर बीजेपी की जीत तय, 2 पर विजय का जलवा, कांग्रेस को क्या मिला?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget