एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: दो मुर्गे बने सरकारी मेहमान, पुलिसकर्मी चुगा रहे दाना, जानें क्या है पूरा मामला

यह अजीबो गरीब मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर में सामने आया है जिसमें पुलिस ने ऐसे दो मुर्गों को गिरफ्तार किया है. कुछ लोग उन पर दांव लगा रहे थे, लेकिन दांव लगाने वाले पुलिस की भनक पा कर भाग निकले. पुलिस को आरोपी नहीं मिले तो वह मुर्गों को ही पकड़ कर थाने ले आई.

बैतूल: हार जीत के खेल में दो मुर्गो के मजे हो गए हैं. उन पर दांव लगाने वाले तो भाग निकले लेकिन दोनों मुर्गो को पुलिस पकड़ कर ले गई. अब दोनों की अदालत में पेशी होगी. लेकिन पुलिसवालों की परेशानी यह है कि जब तक अदालत में पेशी नहीं हो जाती, तब तक दोनों मुर्गो के दाने पानी का इंतजाम उन्हें ही करना पड़ेगा.

यह अजीबो गरीब मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर में सामने आया है जिसमें पुलिस ने ऐसे दो मुर्गों को गिरफ्तार किया है. कुछ लोग उन पर दांव लगा रहे थे, लेकिन दांव लगाने वाले पुलिस की भनक पा कर भाग निकले. लेकिन मौका ए वारदात पर बेचारे दोनों मुर्गे बचे रहे गए. पुलिस को आरोपी नहीं मिले तो वह मुर्गों को ही पकड़ कर थाने ले आई.

आठनेर पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बुधवार को बताया, ‘‘14 जनवरी को आठनेर पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के मुर्गा बाजार पर छापा मारा, जहां मुर्गों की लड़ाई पर लोग हार-जीत के दांव लगा रहे थे. पुलिस जैसे ही पहुंची, दांव लगाने वाले लोग तो भाग गये, लेकिन आरोपियों की नौ मोटरसाइकिलें, दो मुर्गे और एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.’’

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने इन मोटरसाइकिलों, मुर्गों और आरोपी को थाने लाकर आरोपी व्यक्ति और दूसरे लोगों पर जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर मोटरसाइकिलों और मुर्गों की जप्ती दर्शा दी. जब जप्ती हो गई तो स्वाभाविक रूप से जप्तशुदा माल कोर्ट के आदेश के बगैर नहीं छूट सकता. ऐसे में पुलिस ने मुर्गों को अपने कब्जे में रखकर उनके दाने-पानी का भी इंतजाम किया.

कुमरे ने बताया कि अधिकांश मोटरसाइकिल मालिक तो मिल गए हैं लेकिन बाकी बचे हुए मोटरसाइकिल मालिकों और इन दोनों मुर्गों के मालिकों की तलाश पुलिस कर रही है. जैसे ही मुर्गों के मालिकों का पता चलेगा दोनों मुर्गों को भी सभी आरोपियों के साथ अदालत में पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल ये दोनों मुर्गे पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस इनके दाना-पानी का इंतजाम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget