एक्सप्लोरर

दिल्ली: मां की बहादुरी से नन्हीं बेटी के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में चार साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बच्ची के चाचा ने ही अपहरण की साजिश रची थी.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चार साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बच्ची के चाचा ने ही अपहरण की साजिश रची थी. वहीं, मां की बहादुरी के चलते बच्ची सुरक्षित है.

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने शकरपुर इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश के मामले में  बच्ची के चाचा उपेंद्र और उसके दोस्त धीरज को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस को अभी दो और लोगों की तलाश है. पुलिस के मुताबिक वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल धीरज की थी.

साथ ही जो बदमाश इस वारदात को अंजाम देने आए थे, वह दोनों भी उपेंद्र के दोस्त थे. फिलहाल उनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक उपेंद्र कोई काम धन्धा नही करता था. उसे पैसों की जरूरत थी. इसलिए उसने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर ये पूरी साजिश रची.

मां की बहादुरी के चलते बदमाशों को उल्टे पैर भागना पड़ा था. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. दरअसल, वारदात मंगलवार को सुंदर ब्लॉक शकरपुर में दोपहर करीब 3.30 बजे हुई थी. बच्ची की मां संगीता गुप्ता ने बताया की घर की डोर बेल बजने पर जब वो बाहर निकलीं तो एक महिला गेट पर खड़ी थी और 2 लड़के वहीं मोटरसाइकिल पर बैठे थे.

संगीता के मुताबिक वो महिला अक्सर इस इलाके में सामान बेचने आती है. महिला को जब संगीता ने कुछ भी सामान खरीदने से मना कर दिया तभी उसने दोनों लड़को को पानी देने की गुज़ारिश की. संगीता ने पानी की बोतल लाकर उन बाइक सवार लड़कों की बोतल भर दी. बाद में उन लड़कों ने दोबारा पानी मांगा और जैसे ही संगीता घर में पानी लेने गई तभी बाइक सवार बदमाशों ने संगीता की 4 साल की बेटी को उठा कर बाइक पर बैठा लिया. बच्ची की आवाज़ सुनते ही संगीता बाइक पर बैठे बदमाशो पर कूद पड़ी और बच्ची को दबोच लिया, जिसके बाद बदमाश बाइक के साथ ही गिर पड़े.

इसी बीच संगीता ने अपनी बच्ची को पकड़ लिया, लेकिन उसका कुर्ता बाइक के पहिये मे फंस गया था. शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों के निकलने पर बदमाश बच्ची को छोड़कर मोटरसाइकिल पर ही भागने लगे. लेकिन तभी कुछ दूरी पर खड़े एक युवक ने बदमाशों को आता देख अपनी स्कूटी बीच सड़क पर खड़ी कर दी. और फिर बदमाशो को धक्का देकर गिरा दिया.

मौजूद लोगों ने बदमाशों को दबोच उनकी पिटाई कर दी. लेकिन बदमाश हथियार दिखाकर वहीं, अपनी बाइक और हथियार छोड़कर भागने में कामयाब हो गए थे.

यह भी पढ़ें.

CM गहलोत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्टी, कहा- शेखावत और हमारे अति महात्वाकांक्षी नेता सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं

MP: भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिन का लॉकडाउन, शहर में नहीं थम रहे कोरोना के केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget