एक्सप्लोरर

मुंबई: लॉकडाउन के बीच मजाक करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संकट की इस घड़ी में भी कुछ लोगों को मजाक सूझ रहा है. मुंबई में लॉकडाउन का मजाक उड़ाना एक शख्स को भारी पड़ गया. पुलिस ने शख्स गिरफ्तार कर लिया.

मुंबई: पूरे देश मे कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. जहां महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पीड़ित पाए जा रहे है. केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से लगातार हर मुमकिन कोशिश की जा रही है कि 21 दिनों के लोक डाउन के दौरान ही कोरोना पर लगाम लगाई जा सके, लेकिन समाज मे कुछ ऐसे भी लोग है जो कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी को हल्के में ले रहे हैं. उसका मजाक बना रहे हैं जबकि इन्हें ये मालूम है कि पूरा विश्व इसकी चपेट में है.

मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को कोरोना से मजाक करना भारी पड़ गया है. दरअसल शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक शख्स अपनी कार का सायरन बजाता हुआ इलाके की गश्त लगता घूम रहा था. मुंबई पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और उस शख्स की पहचान कर ली जो कोरोना जैसी गंभीर वायरस या कहे बीमारी को लेकर मजाक बनाता घूम रहा था. पुलिस ने फौरन वायरल हुई इस वीडियो की जांच की. जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर कल रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया है.

माटुंगा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर विजय घटगे के मुताबिक आरोपी का नाम अली है. कोरोना वायरस के समय लॉक डाउन की स्थिति को मजाक समझकर यह शख्स शहर में गश्त लगा रहा था. पूरा देश इस समय लॉकडाउन की स्तिथि में है. शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है. ऐसे में इस तरह कार में घूमना वो भी सायरन लगाकर ये गैरकानूनी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एबीपी न्यूज भी लगातार अपील कर रहा है 21 दिनों के लोकडाउन को गंभीरता से लें घर में रहें सुरक्षित रहें, अपने आसपास लोगों को कोरोना के प्रति उकसाए नहीं, उन्हें समझाएं, जानकारियां सोशल डिस्टेंसिंग के तहत साझा करें, तभी हम जाकर इस गंभीर वायरस से लड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें

पीएम केयर फंड में अक्षय कुमार ने दिए 25 करोड़, ट्विंकल खन्ना ने बताई दान देने की वजह कोरोना वायरस: उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए पीएम राहत कोष में दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget