एक्सप्लोरर

इंदौर: क्वॉरन्टीन सेंटर से भागा कोरोना मरीज पकड़ा में आया, लिफ्ट देने वाले की भी होगी जांच

इंदौर के क्वारंटीन से बुधवार को भागे थे 8 कोरोना मरीज़. पुलिस ने सभी 8 लोगों को शहर के अलग-अलग इलाकों से दबोच निकाला.

इंदौर: शहर के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र से भागे आठ लोगों में शामिल कोविड-19 मरीज को पकड़ लिया गया है. इस बहुचर्चित मामले से जुड़े 7 अन्य लोगों को सूबे के अलग-अलग स्थानों से पहले ही पकड़ा जा चुका है. किशनगंज पुलिस थाने के प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि 40 वर्षीय कोविड-19 मरीज़ रविवार को आगरा-मुंबई राजमार्ग के टोल नाके पर पुलिस की नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया. पुलिस वहां उन लोगों को रोककर पूछताछ कर रही थी जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर इंदौर से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे.

चौरसिया ने बताया, "इंदौर के क्वॉरन्टीन सेंटर से भागा कोविड-19 मरीज़, मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर उसके साथ मानपुर क्षेत्र की ओर जा रहा था. लिफ्ट लेने के लिये उसने मोटरसाइकिल सवार से कहा कि वह देशव्यापी बंद लागू होने से पहले एक मदरसे के लिये चंदा जुटाने इंदौर आया था और अब बंद के कारण फंस गया है." उन्होंने बताया, "कोविड-19 मरीज़ ने हमें शुरुआत में अपनी असलियत नहीं बताई. बाद में उसने कबूल किया कि वह इंदौर के क्वॉरन्टीन सेंटर से बुधवार को भागे 8 लोगों में शामिल था. उसके आधार कार्ड के मुताबिक वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है."

चौरसिया ने बताया, "कि वह और उसके साथी डर के मारे क्वॉरन्टीन सेंटर से भागे थे. कोविड-19 संक्रमित को लिफ्ट देने वाले मोटरसाइकिल सवार को रविवार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था क्योंकि उसके पास इसके वैध मेडिकल दस्तावेज थे कि वह मनोरोग के इलाज के लिये डॉक्टर के पास गया था." बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पुलिस का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की वजह से अब इस मोटरसाइकिल सवार और उसके परिजनों का भी नमूना लिया जायेगा और उनकी जांच कराई जायेगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक होटल में बनाये गये क्वॉरन्टीन सेंटर के पिछले हिस्से की चहारदीवारी फांदकर बुधवार को 8 लोग भाग गये थे. पुलिस होटल के बाहर पहरा दे रही थी.  उन्होंने बताया कि फरार लोगों में शामिल 3 कोविड-19 मरीजों को घटना के बाद इंदौर में ही ढूंढकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था जबकि 4 अन्य को इंदौर से करीब 550 किलोमीटर दूर मुरैना जिले से देर रात पकड़ा गया था.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये लोग बिहार, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और उनका कहना है कि देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से पहले वे कारोबार के सिलसिले में इंदौर आये थे.

ये भी पढ़े.  

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आंनद बिष्ट का एम्स में निधन, कई दिनों से थे बीमार      

Lockdown 2: जानें आज से यूपी, महाराष्ट्र और पंजाब समेत इन राज्य में क्या छूट मिल रही है   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, मुस्लिम फैकल्टी ने सुनियोजित ढंग से बनाया निशाना
KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, मुस्लिम फैकल्टी ने सुनियोजित ढंग से बनाया निशाना
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget