एक्सप्लोरर

Gurugram Club: गुरुग्राम के क्लब के बाहर पिटाई मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाउंसरों का होगा वेरिफिकेशन

Delhi NCR News: पुलिस ने जानकारी दी कि घटना सोमवार तड़के करीब दो बजे हुई थी. उद्योग विहार स्थित क्लब के प्रबंधकों और बाउंसरों सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया उसके बाद गिरफ्तारी हुई.

Gurugram Club Case: दिल्ली (Delhi) से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में एक क्लब (Club) के बाहर एक महिला और उसके दोस्तों की पिटाई के मामले में पुलिस (Police) ने FIR दर्ज कर क्लब के 6 बाउंसर (Bouncer) और एक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले का एक वीडियो वायरल (Viral video) हुआ था जिसमें क्लब के कुछ बाउंसर एक शख्स और उसके दोस्तों की पिटाई करते हुए नज़र आ रहे थे. मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने इन लोगों को ऊपर कार्रवाई की है.  

दअरसल ये पूरी घटना 7-8 अगस्त की रात लगभग 2 बजे Casa Danza क्लब के बाहर हुई. पीड़ित मयंक चौधरी का आरोप है कि 7-8 अगस्त की रात वो अपनी एक महिला मित्र और दोस्तों के साथ क्लब गया था. क्लब में एंट्री करते समय बाउंसर ने उसकी महिला दोस्त के साथ छेड़छाड़ की. विरोध करने पर बाउंसर ने मयंक और उसके दोस्तों की सड़क पर लेजाकर लाठी डंडों से पिटाई की. पीड़ित का आरोप है कि एक घड़ी और करीब 10 हजार रुपये भी उनके छीन लिए.

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पकड़ा तूल

जिस समय क्लब के बाउंसर मयंक और उसके दोस्तों के साथ मारपीट कर रहे थे उस समय कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे. बाद में वीडियो वायरल हो गया. इस मामले पर क्लब से एक दूसरे मैनेजर का कहना है कि महिला के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई थी. क्लब की तरफ से उस समय के सीसीटीवी फुटेज भी दिए गए है.

गुरुग्राम में बाउंसरों का होगा वेरिफिकेशन

ये कोई पहला मामला नहीं है जब क्लब के बाउंसर (Club Bouncer) के द्वारा किसी की पिटाई की गई हो इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे है अब गुरुग्राम पुलिस (Gurugram police) इस मामले के बाद गुरुग्राम में सभी क्लब में मौजूद बाउंसर का वेरिफिकेशन (Verification) करने जा रही है. वैसे पुलिस को ये काम पहले ही कर लेना चाहिए था. फिलहाल मामले की जांच जारी है. एबीपी न्यूज़ ने पीड़ित का पक्ष भी जानने की कोशिश की लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी पीड़ित ने हमारे फोन का जवाब नही दिया.

ये भी पढ़ें: Gurugram News: गुरुग्राम में मनबढ़ बाउंसरों ने छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा, 6 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: Gurugram: नाइटक्लब में बाउंसरों ने 4 महिलाओं समेत 6 लोगों को पीटा, अब पीड़ित ने सुनाई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget