एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: ABP न्यूज़ के खुलासे पर ED ने कहा- नाटक कर रहा है चोकसी, पहले से थी भागने की प्लानिंग

Mehul Choksi Interview: पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी मेहुल चोकसी ने कहा कि मेरी कंपनी 50 साल पुरानी है. इतने सालों में 150 अवॉर्ड्स जीत चुके हैं, तो क्यों सरकार ने अभी तक कोई इनक्वायरी नहीं की? यह सिर्फ राजनीतिक मसला था और एक पार्टी कह रही है कि बैंक को इतना बड़ा नुकसान हुआ. तो इसलिए मैं पूरे मामले में सॉफ्ट टारगेट बन गया.

नई दिल्ली: मुंबई के हीरा बाजार के किंग कहे जाने वाले, बॉलीवुड के सितारे, राजनेता और विदेशी सेलिब्रिटीज से घिरे रहने वाले मेहुल चोकसी के पीछे भारत की एक दर्जन से ज्यादा जांच एजेंसियां लगी हुई हैं. अपने भांजे के साथ मिलकर फर्जी एलओयू के जरिए पंजाब नेशनल बैंक का 14 हजार करोड़ से भी ज्यादा डूबाने वाले मेहुल चोकसी को एबीपी न्यूज ने ढूंढ निकाला है.

भारत से फरार होने के बाद चोकसी पहली बार किसी भारतीय न्यूज चैनल से बात की है. एबीपी न्यूज के कैमरे पर मेहुल चौकसी ने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है. मेहुल चोकसी ने कहा, ''ये एक बड़ी राजनीतिक साजिश है, ये पूरा मुद्दा राजनीतिक बन गया है. बैंक डिफॉल्टर को वापस लाने का सरकार के उपर भारी दबाव है. इस चुनाव में जो बैंक के डिफॉल्टर हैं उनमें से किसी एक को नहीं लाया जाएगा तो शायद चुनाव इधर से उधर हो सकता है. मैं सॉफ्ट टारगेट हूं.'' यहां पढ़ें- ABP News Exclusive: जब इस सवाल पर रोने लगा ₹14000 करोड़ के घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी

ईडी ने कहा- नाटक कर रहा है चोकसी एंटीगा की नागरिकता लेकर भारतीय जांच एजेंसियों से बचने की कोशिश में लगा मेहुल चोकसी भले ही अपनी सफाई में ये कह रहा है कि उसे जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है पर सच्चाई यह है कि वह घोटाले की अधिकांश रकम लगभग 3257 करोड रुपये विदेशों में अपनी फर्जी कंपनियों के नाम ट्रांसफर कर चुका है और घोटाले की इसी रकम से उसने यूएई में भी अपने नाम एक विला बुक करवाया था.

बिना रेड कॉर्नर नोटिस के भी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश संभव: सीबीआई

सोची समझी साजिश के तहत फरार हुआ

जांच एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि मेहुल चौकसी एक सोची समझी साजिश के तहत देश से फरार हुआ था. यही कारण है कि उसने भागने के पहले हजारों करोड़ रूपया अपने विदेशी खातों में जमा कर दिया था जिससे बाद में उसे मुकदमा लडने औऱ आराम की जिंदगी जीने में कोई तकलीफ ना हो.

जांच अधिकारी ने बताया कि मेहुल और नीरव मोदी दोनों के खिलाफ इसी महीने 25 और 26 तारीख को आर्थिक भगौड़े अपराधी अधिनियम के तहत कोर्ट मे सुनवाई होनी है. इस सुनवाई में आदेश आने के बाद ईडी उनकी विदेशों में मौजूद निजी संपत्ति को भी जब्त कर सकती है. यही कारण है कि मेहुल और नीरव अपने को पाक साफ बताने में लगे हुए है औऱ विजय माल्या की तर्ज पर मानवाधिकार उल्लंघन की बातें कर रहें हैं. यहां देखें- मेहुल चोकसी का पूरा इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget