एक्सप्लोरर

PMC बैंक घोटाले के शिकार सरकार से लगा रहे हैं मदद की गुहार, HDIL के मालिक ने कहा- मेरी संपत्ति बेच दो

पीएमसी बैंक खाताधारकों के लिए आरबीआई ने आदेश दिया है. जिसके बाद से प्रदर्शन हो रहे हैं. आदेश के मुताबिक बैंक से खाताधारक 40,000 रुपये से अधिक नहीं निकाल सकते हैं.

मुंबई: पीएमसी बैंक घोटाले के 5 आरोपी सलाखों के पीछे हैं. लेकिन इससे खाताधारकों का दर्द कम नहीं होने वाला है. बैंक खाताधारकों को अपनी जमापूंजी चाहिए. लेकिन उन्हें मिल नहीं रही है. जिसके चलते हर किसी की अपनी दर्द भरी कहानी है, हर तरफ से खाताधारक बेबस हैं.

घाटकोपर इलाके के रहने वाले 34 साल के रमेश गुप्ता को पैसे की सख्त जरूरत है. क्योंकि इनके पिता को हार्ट अटैक आया है और डॉक्टर ने सर्जरी कराने को कहा है. लेकिन रमेश के पास पैसे नहीं है. रमेश ओला-उबर की टैक्सी चलाकर घर चलाते हैं और ओला उबर एप का खाता सीधे पीएमसी बैंक से जुड़ा है. रमेश के 74 हजार रुपये बैंकखाते में जमा हैं जबकि 80 हजार रुपये की एक एफडी है. लेकिन ये सब मुश्किल वक्त में काम नहीं आ रहा है.

एक अन्य खाता धारक अनिल तिवारी का भी यही दर्द है. आंखों में आंसू हैं क्योंकि भाई का इलाज कराना है. लेकिन बैंक में जमा पूंजी फंस गई है. अनिल के मुताबिक उनके भाई की किडनी फेल हो चुकी है. नवंबर में किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है. लेकिन पैसे नहीं है. बेटा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है. उसकी फीस भेजनी है. खुद डाइबीटिज के मरीज हैं. लेकिन रोज पीएमसी बैंक के चक्कर लगाते हैं. तिवारी रोते रोते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हैं.

54 साल के दीपक की 8 दिसंबर को बेटी की शादी होनी है. लेकिन पीएमसी बैंक घोटाला ने पूरे परिवार के सपने पर पानी फेर दिया. दीपक ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थी. बैंक्वेट हॉल से लेकर कई जगह बुकिंग करा ली. लेकिन अब पैसे चुकाने की मुश्किल है. दीपक हाल ही में रिटायर हुए हैं. इनका 35 लाख रुपया बैंक में जमा है. लेकिन अब अपने पैसे के लिए भी बैंक के चक्कर लगाने की मजबूरी है.

हालांकि इस बीच घोटाले के आरोपी रियल एस्टेट समूह एचडीआईएल के प्रमोटरों राकेश और सारंग वधावन ने आरबीआई और जांच एजेंसियों से पीएमसी बैंक का बकाया चुकाने के लिए अपनी संपत्तियां बेचने का अनुरोध किया है. ये दोनों पीएमसी बैंक घोटाले में मुख्य आरोपी हैं. वधावन पिता-पुत्र के प्रवक्ता ने एक पत्र जारी किया है.

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार, पंजाब एंड महाराष्ट्र कॉओपरेटिव बैंक का घोटाला 4,355 करोड़ रुपये का है. गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र के हस्ताक्षर वाले पत्र में कहा गया है, ‘‘हम प्राथमिकी में लगाए आरोपों को खारिज करते हुए आपसे अपनी कुछ संपत्तियों को बेचने और इसे संबंधित कंपनियों द्वारा लिए कर्ज के रूप में चुकाने के वास्ते फौरन कदम उठाने का अनुरोध करते हैं.’’

पत्र में संपत्तियों की दी गई सूचियों में कई महंगी कारें शामिल हैं. बता दें कि अब तक तीन खाताधारक की जान कथित तौर पर पीएमसी बैंक में फंसी पूंजी से गई है.

PMC बैंक घोटाला: अबतक 3 खाताधारकों की गई जान, एक महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget