एक्सप्लोरर

पीएमसी बैंक घोटाला: प्रदर्शन के बाद घर लौटे खाताधारक की मौत, बैंक में फंसे थे 90 लाख रुपये

पंजाब और महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खाताधारक संजय गुलाटी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गुलाटी जब विरोध प्रदर्शन से लौटे तो उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई.

मुंबई: पंजाब और महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक में जमा पैसे निकालने की सीमा तय किए जाने के बाद से खाताधारकों का प्रदर्शन जारी है. इस बीच एक खाता धारक की प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई. 51 वर्षीय संजय गुलाटी सोमवार को मुंबई के किल्ला कोर्ट के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए. इसके बाद सदमे से उनकी मौत हो गई. संजय के परिवार का 90 लाख रुपया पीएमसी बैंक में जमा था, इसके पहले उनकी जेट एयरवेज से नौकरी चली गई थी.

संजय गुलाटी मुंबई के ओशिवारा इलाके में रहने वाले थे. प्रदर्शन के बाद घर लौटे तभी उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. संजय गुलाटी के बैंक में 90 लाख रुपये जमा थे.

संजय गुलाटी के एक पड़ोसी ने कहा, ''कल जब हम किल्ला कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करने पोहचे थे तब संजय गुलाटी भी हमारे साथ थे. जेट एयरवेज से नौकरी जाने के बाद से ही वो टेंशन में थे. घर की माली हालत बद से बत्तर होती जा रही थी. उनके 2 बच्चे है जिसमें से एक कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. घर में बूढ़े पिता हैं. उन्हें इन सब बातों की चिंता सता रही थी.''

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को संकट में फंसे पीएमसी बैंक के ग्राहकों के लिये निकासी सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति खाताधारक कर दी है. यह तीसरा मौका है जब आरबीआई ने ग्राहकों को राहत देते हुये निकासी सीमा बढ़ायी है.

शुरुआत में आरबीआई ने छह महीने की अवधि में प्रति खाता निकासी सीमा 1,000 रुपये तय की थी जिसे बाद में बढ़ाकर 10,000 रुपये और फिर 25,000 रुपये किया गया था. रुपये निकाले जाने की सीमा तय किए जाने के बाद से ही खाता धारक प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें यह भी डर है कि कहीं बैंक में जमा पैसा डूब नहीं जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget