एक्सप्लोरर

PMC बैंक के दो निदेशकों को अग्रिम जमानत नहीं, बैंक के दो ऑडिटर भी गिरफ्तार

पंजाब और महाराष्ट्र सहाकारिता बैंक (पीएमसी) के दो निदेशकों को अग्रिम जमानत देने से मुंबई की एक अदालत ने मना कर दिया. कोर्ट ने इस मामले में कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना आवश्यक है.

मुंबई: मुंबई की एक सत्र अदालत ने घोटाला प्रभावित पंजाब और महाराष्ट्र सहाकारिता बैंक (पीएमसी) के दो निदेशकों द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया. अतिरिक्त सेशन जज एसटी सूर ने परमीत सोढ़ी और सुरजीत सिंह नारंग की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि दोनों निदेशकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना आवश्यक है.

एक अन्य घटनाक्रम में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 4355 करोड़ रुपये के पीएमसी बैंक घोटाला मामले में सोमवार की रात को दो ऑडिटर को भी गिरफ्तार किया. अब इन दोनों ही ऑडिटर से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा पूछताछ करेगी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार ऑडिटर जयेश संघानी और केतन लकड़वाला घोटाले के वक्त आधिकारिक ऑडिटर थे और संदेह है कि बैंक के कुछ शीर्ष अधिकारियों की अनियमितता छिपाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पीएमसी बैंक से ग्राहकों के लिए पैसे निकालने की सीमा को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है. आपको बता दें कि पीएमसी बैंक घोटाले के सामने आने के बाद से आरबीआई ने इस बैंक से पैसे निकालने की सीमा तय कर दी है. इस लिमिट से अधिक कोई भी ग्राहक बैंक से पैसे नहीं निकाल सकते हैं. इस कारण जिन लोगों ने पीएमसी बैंक में अपनी मेहनत की कमाई रखी थी कि जरूरत पर इसका इस्तेमाल किया जा सके उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें-

अलीबाबा ने सिंगल डे सेल के जरिए 16 घंटों में कमाया रिकॉर्ड 2.17 अरब डॉलर, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

औद्योगिक उत्पादन में भारी गिरावट, सितंबर में 4.3% घटकर 8 महीने के निचले स्तर पर आई IIP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget