मोदी के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच SC के जज से कराए जाएं: लालू
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को लेकर किए गए भ्रष्टाचार के खुलासे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी द्वारा खुद को 'फकीर' बताए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि फकीर कुछ नहीं छिपाते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने बुधवार देर शाम लगातार चार ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण दें और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस से इस भ्रष्टाचार की जांच कराएं. चुप्पी न खींचे.
प्रधानमंत्री अपने ऊपर लगे भ्र्ष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण दें तथा सुप्रीम कोर्ट के जज से इस भ्र्ष्टाचार की जाँच करावें। चुप्पी ना खींचे
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 21, 2016
" लालू यादव ने राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप को मामूली नहीं बताते हुए आगे लिखा, "राहुल गांधी ने गुजरात में छाती पर चढ़कर तथ्यों के साथ प्रधानमंत्री पर 40 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. ये मामूली बात नहीं है." खुद के 'फकीर' कहे जाने पर प्रधनमंत्री पर तंज कसते हुए एक अन्य ट्वीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा, "फकीर कुछ छिपाते नहीं, पारदर्शी जीवन जीते हैं. फकीर साहब 40 करोड़ का हिसाब-किताब बताएं अन्यथा फकीर और फकीरी से दुनिया का विश्वास उठ जाएगा.
फ़कीर कुछ छिपाते नहीं,पारदर्शी जीवन जीते है। फ़कीर साहब 40 करोड़ का हिसाब-किताब बतायें अन्यथा फकीर और फ़कीरी से दुनिया का विश्वास उठ जायेगा। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 21, 2016
''
राजद अध्यक्ष यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "तथाकथित ईमानदार प्रधानमंत्री पर कोई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और वो चुप रहे. विदेशों में भारत की छवि खराब हो रही है."
तथाकथित ईमानदार PM पर कोई गम्भीर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाये और वो चुप रहे। विदेशों में भारत की छवि खराब हो रही है। #RahulExposesCorruptModi
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 21, 2016
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात के मेहसाना में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए सहारा समूह से भारी रकम दी गई थी. राहुल ने कहा कि मोदी को सहारा समूह से करोड़ों रुपये मिले. उन्होंने कहा कि इस मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए.


















