एक्सप्लोरर

आज इंडोनेशिया, मलेशिया-सिंगापुर दौरे पर जाएंगे मोदी, कहा- एक्ट ईस्ट नीति को मिलेगा बढ़ावा

पीएम मोदी इंडोनेशिया से सिंगापुर जाने के लिए 31 मई को मलेशिया में थोड़ी देर के लिए रुकेंगे. मोदी सिंगापुर के शीर्ष 20 सीईओ के साथ सीईओ गोलमेज में भाग लेंगे.

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो जून तक इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे. यह दौरा एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत दक्षिणपूर्व एशिया के साथ संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत के प्रयासों का हिस्सा है. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जकार्ता और सिंगापुर में प्रधानंमत्री के आधिकारिक कार्यक्रमों में शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता, व्यापार और भारतीय समुदायों के साथ बैठकें शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इन तीनों देशों के साथ भारत के मजबूत संबंध हैं और उनके दौरे से देश की एक्ट ईस्ट नीति को और बढ़ावा मिलेगा. आज इंडोनेशिया के जकार्ता में शिखर सम्मेलन करेंगे पीएम पीएम मोदी आज इंडोनेशिया पहुंचेंगे और देश के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ अगले दिन जकार्ता में शिखर सम्मेलन करेंगे. दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है. दोनों नेता म्यूजियम लायांग लायांग ऑफ जकार्ता और काइट म्यूजियम ऑफ अहमदाबाद की तरफ से आयोजित काइट महोत्सव का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. जारी बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर वह जकार्ता में होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के रूप में यह मेरी पहली इंडोनेशिया यात्रा है. राष्ट्रपति विडोडो के साथ 30 मई को विचार विमर्श होगा. साथ ही भारत-इंडोनेशिया सीईओ के फोरम में हमारा संयुक्त वार्तालाप होगा. मैं इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करूंगा.’’ 31 मई को मलेशिया में रुकेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी दक्षिणपूर्व एशिया के सबसे बड़े राष्ट्र में भारतीय समुदाय और एक सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे. यहां करीब भारतीय मूल के एक लाख लोग रहते हैं और इंडोनेशिया में करीब सात हजार एनआरआई रहते हैं. पीएम मोदी इंडोनेशिया से सिंगापुर जाने के लिए 31 मई को मलेशिया में थोड़ी देर के लिए रुकेंगे. मोदी नव निर्वाचित मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मोहमद से मुलाकात करेंगे. मलेशिया के बाद मोदी 31 मई को सिंगापुर पहुंचेंगे और भारत-सिंगापुर उद्यम और अभिनव प्रदर्शनी का दौरा कर अपने आधिकारिक दौरे की शुरुआत करेंगे. उसके बाद वह एक व्यापार और सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह आसियान के साथ भारत की आर्थिक भागीदारी के बारे में बातचीत करेंगे. सिंगापुर के शीर्ष 20 सीईओ के साथ बैठक करेंगे मोदी पीएम मोदी सिंगापुर के शीर्ष 20 सीईओ के साथ सीईओ गोलमेज में भाग लेंगे. मोदी 1 जून को सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से मिलेंगे और उसके बाद पीएम ली सियन लूंग के साथ शिखर सम्मेलन करेंगे. इसके बाद वह शंगरी-ला वार्ता में मुख्य संबोधन देंगे और जो ट्रैक 1 वार्षिक अंतर-सरकारी सुरक्षा मंच में संबोधन देने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे. भारत-सिंगापुर को जोड़ने वाली सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे मोदी पीएम मोदी 2 जून को महात्मा गांधी की एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और भारत और सिंगापुर को जोड़ने वाली कुछ सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे. इसके बाद वह भारतीय विरासत केंद्र की यात्रा करेंगे, जहां वह भारतीय प्रतीकों, लिपियों और हस्तशिल्पों पर एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. भारत के लिए रवाना होने से पहले मोदी चंगी नौसेना अड्डे जाएंगे, जहां वह एक भारतीय नौसेना जहाज की दौरा करेंगे और भारतीय नौसेना और रॉयल सिंगापुर नौसेना के अधिकारियों और नाविकों से बातचीत करेंगे. सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी के संदर्भ में सिंगापुर भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और आसियान के नई दिल्ली के रिश्तों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget