एक्सप्लोरर

इस महिला दिवस 100 साल पूरा करने वाली महिलाओं को किया जाए सम्मानित: पीएम मोदी

आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि हर साल आठ मार्च को ‘अन्तरराष्ट्रीय महिला-दिवस’ मनाया जाता है. देश और दुनिया में कई कार्यक्रम होते हैं. इस दिन देश में ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से ऐसी महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है जिन्होंने बीते दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया हो.

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात करते हुए महिला भागिदारी को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी तय करना हम सबका कर्तव्य और जिम्मेवारी है. यही न्यू इंडिया का सपना है. उन्होंने सुझाव दिया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 100 साल पूरा करने वाली महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये जाएं.

आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि हर साल आठ मार्च को ‘अन्तरराष्ट्रीय महिला-दिवस’ मनाया जाता है. देश और दुनिया में कई कार्यक्रम होते हैं. इस दिन देश में ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से ऐसी महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है जिन्होंने बीते दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया हो.

उन्होंने कहा कि देश आज महिला विकास की जगह महिला आधारित विकास की ओर बढ़ रहा है. आज हम महिला विकास से आगे महिला के नेतृत्व में विकास की बात कर रहे हैं. मोदी ने कहा कि आज सामाजिक, आर्थिक जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबका कर्तव्य है, यह हम सबकी जिम्मेवारी है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस परंपरा का हिस्सा हैं, जहां पुरुषों की पहचान नारियों से होती थी. यशोदा-नंदन, कौशल्या-नंदन, गांधारी-पुत्र जैसी पहचान होती थी बेटों की. आज हमारी नारी शक्ति ने अपने कार्य से आत्मबल और आत्मविश्वास का परिचय दिया है. खुद को आत्मनिर्भर बनाया है.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आख़िर हमारा ‘न्यू इंडिया’ का सपना यही तो है जहां नारी सशक्त हो, मज़बूत हो, देश के समग्र विकास में बराबर की भागीदार हो.’’

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुझे एक बहुत ही बढ़िया सुझाव मिला. यह सुझाव था कि आठ मार्च को ‘महिला दिवस’ मनाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं. क्या हर गाँव-शहर में 100 साल पूरे करने वाली माताओं-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हो सकता है क्या? और उसमें एक लम्बे जीवन की बातें हों. पीएम ने कहा, ‘‘मुझे विचार अच्छा लगा, आप तक पहुँचा रहा हूँ.’’

मोदी ने इस संबंध में महिला सशक्तिकरण पर स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा किया. उन्होंने झारखण्ड के एक समाचार का जिक्र किया जो नारी शक्ति से जुड़ा है. ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अंतर्गत झारखण्ड में लगभग 15 लाख महिलाओं ने संगठित होकर एक माह का स्वच्छता अभियान चलाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget