एक्सप्लोरर

एक मंच पर होंगे पीएम मोदी, एकनाथ शिंदे, अजित पवार और शरद पवार! ये है कार्यक्रम

Lokmanya Tilak National Award: 1 अगस्त 2023 को लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्य तिथि है. इस दिन पुणे में पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

Lokmanya Tilak National Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले महीने 1 अगस्त को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. पीएम मोदी के शानदार नेतृत्व और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया जा रहा है. 

आयोजनकर्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने कहा, "लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्यतिथि पर 1 अगस्त को तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) प्रधानमंत्री मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा."

दीपक तिलक ने कहा, "प्रधानमंत्री ने नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाई और भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया. उनकी दृढ़ता और प्रयासों पर विचार करते हुए और उनके काम को रेखांकित करने के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है."

मुख्य अतिथि होंगे शरद पवार 

आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार को पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को भी आमंत्रित किया गया है. 

महाराष्ट्र में जारी है सियासी हलचल 

इन नेताओं को ऐसे समय पर आमंत्रण गया है जब अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार से हाथ मिला लिया है. उनके उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और एनसीपी पर दावा करने के बाद से ही महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक जारी है. इस सियासी खींचतान के बीच अब पीएम मोदी, एकनाथ शिंदे, अजित पवार और शरद पवार एक ही मंच पर नजर आ सकते हैं. 

हर साल 1 अगस्त को दिया जाता है ये पुरस्कार 

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 1983 में शुरू किया गया था. यह पुरस्कार हर साल लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक ट्रस्ट की तरफ से दिया जाता है. समाजवादी नेता एसएम जोशी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इससे सम्मानित किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:

UCC Issue: सीएम KCR से मुलाकात के बाद असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'समान नागरिक संहिता सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बल्कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget