एक्सप्लोरर

UCC Issue: सीएम KCR से मुलाकात के बाद असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'समान नागरिक संहिता सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बल्कि...'

UCC: देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा काफी सुर्खियों में है. AIMPLB तेलंगाना और धार्मिक संगठनों ने सीएम केसीआर से मिलकर इसका विरोध करने की अपील की है.

Uniform Civil Code: देश भर में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा तेज है. इसी बीच अब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIAMPLB) तेलंगाना के प्रतिनिधिमंडल और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से सोमवार (10 जुलाई) को मुलाकात की. 

इस बैठक के दौरान सीएम केसीआर से समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) का विरोध करने का आग्रह किया गया. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने किया.  

सीएम से मुलाकात के बाद क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

सीएम से मुलाकात के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बताया कि सीएम केसीआर से पीएम की तरफ से प्रस्तावित यूसीसी पर चर्चा की. उन्होंने सीएम को बताया कि यह न केवल मुस्लिमों का मुद्दा है बल्कि ईसाइयों का मुद्दा भी है. 

ओवैसी ने कहा, "यूसीसी देश की सुंदरता और संस्कृति को खत्म कर देगा. अगर यूसीसी लागू किया जाएगा तो देश का बहुलवाद समाप्त हो जाएगा जो अच्छी बात नहीं है. पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस को बहुलवाद पसंद नहीं है जो हमारे देश की खूबसूरती है."

जगन मोहन रेड्डी से ओवैसी की अपील

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "सीएम केसीआर ने हमें आश्वासन दिया है कि वे यूसीसी का विरोध करेंगे. हम सीएम जगन मोहन रेड्डी से भी इसका विरोध करने की अपील करेंगे. सीएम केसीआर के साथ कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई. 

BRS करेगी यूसीसी का विरोध 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि अगर संसद में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश किया जाता है तो तेलंगाना की सत्तारूढ़ बीआरएस, भारत राष्ट्र समिति (BRS) इसका विरोध करेगी. 

ये भी पढ़ें:

Delhi Ordinance: दिल्ली अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, केजरीवाल सरकार और केंद्र ने क्या दलीलें दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, इन राज्यों में जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट
आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, इन राज्यों में जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget