एक्सप्लोरर

PM Modi Visit: IIM से लेकर रोड कनेक्टिविटी तक...मेघालय और त्रिपुरा को पीएम मोदी देंगे 6800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा

PM Modi Visit: पीएम मोदी तीन राज्यों मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में चार सड़क परियोजनाओं सहित कई अन्य विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा, वह उमसावली में IIM शिलॉन्ग का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi Visit: देश के पीएम नरेंद्र मोदी रविवार (18 दिसंबर) को चुनावी राज्य त्रिपुरा और मेघालय की यात्रा करेंगे और वहां 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे और उनका शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि इन प्रोजेक्टों में घर, सड़क, कृषि, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), पर्यटन और आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. 

पीएमओ ने कहा कि मोदी उत्तर-पूर्व परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में भी हिस्सा लेंगे और शिलॉन्ग में इसकी बैठक में शिरकत करेंगे. अगरतला में मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और ग्रामीण के तहत दो लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे .

NEC का उद्घाटन सात नवंबर 1972 को हुआ था

पीएमओ ने कहा कि उत्तर-पूर्व परिषद (NEC) का औपचारिक रूप से उद्घाटन सात नवंबर 1972 को हुआ था और इसने विभिन्न बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट और विकास पहलों का समर्थन करके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पीएमओ ने कहा कि NEC ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, जल संसाधन, कृषि, पर्यटन और उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में मूल्यवान पूंजी और सामाजिक बुनियादी ढांचा तैयार करने में मदद की है.

पीएमओ ने बताया कि एक सार्वजनिक समारोह में मोदी 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. क्षेत्र में टेलीकॉम कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के एक कदम के रूप में प्रधानमंत्री देश को 4जी टावर समर्पित करेंगे, जिनमें से 320 से अधिक का काम पूरा हो गया है और करीब 890 का काम होना बाकी हैं .

IIM शिलॉन्ग का उद्घाटन 

पीएम मोदी तीन राज्यों मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में चार सड़क परियोजनाओं सहित कई अन्य विकास पहलों की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा, वह उमसावली में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) शिलॉन्ग का उद्घाटन करेंगे. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मेघालय में मशरूम विकास केंद्र में एक स्पॉन प्रयोगशाला और मधुमक्खी पालन विकास केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, वह मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और असम में 21 हिंदी पुस्तकालयों का भी उद्घाटन करेंगे. त्रिपुरा में मोदी 4,350 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का आरंभ करेंगे.

पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है कि हर किसी के पास अपना घर हो. इस दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए वह गृह प्रवेश कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इन घरों को दो लाख से ज्यादा लाभार्थियों को दिया जाएगा.

नेशनल हाईवे-8 का उद्घाटन

रोड कनेक्टिविटी के सुधार पर ध्यान देने के साथ प्रधानमंत्री अगरतला बाईपास (खैरपुर-अमतली) नेशनल हाईवे-8 के चौड़ीकरण के लिए एक परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जो अगरतला शहर में यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेगा. वह तीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 230 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 32 सड़कों की आधारशिला रखेंगे और 540 किलोमीटर से अधिक की दूरी को कवर करने वाली 112 सड़कों में सुधार संबंधी परियोजना की शुरुआत करेंगे.

पीएम आनंदनगर में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और अगरतला गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे. दोनों राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जहां त्रिपुरा में सत्ता में है, वहीं मेघालय में वह अपनी ताकत बढ़ाने के लिए काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: अमित शाह की मौजूदगी में ममता बनर्जी और BSF अधिकारियों के बीच बहस, उठाया सीमा सुरक्षा का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget