एक्सप्लोरर

अक्टूबर में तीसरी बार पीएम मोदी का गुजरात दौरा, चुनाव से पहले ड्रीम प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होना हैं. आज पीएम मोदी फिर गुजरात दौरे पर जा रहे हैं जो इस महीने उनका तीसरा गुजरात दौरा है. पीएम आज गुजरात को एक तोहफा भी देने वाले हैं जो पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी बताया जा रहा है.

नई दिल्ली: गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होना हैं. आज पीएम मोदी फिर गुजरात दौरे पर जा रहे हैं जो इस महीने उनका तीसरा गुजरात दौरा है. पीएम आज गुजरात को एक तोहफा भी देने वाले हैं जो पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी बताया जा रहा है. पीएम आज सौराष्ट्र और दक्ष‍िण गुजरात के घोघा और दाहेज के बीच 'फेरी सेवा' की शुरुआत करेंगे. रोल ऑन, रोल ऑफ फेरी सेवा पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है. इसलिए इसका उद्घाटन करने खुद पीएम मोदी पहुंच रहे हैं. घोघा-दाहेज के बीचे शुरु होने वाली ये सेवा अपने आप में बेहद खास और अनोखी सेवा होगी क्योंकि इसके शुरु होने से लगभग 300 किमी का सफर महज 32 किमी में सिमट कर रह जाएगा. सौराष्ट्र के भावनगर से अगर दक्षिण गुजरात के सूरत तक का सफर करना हो तो 8-10 घंटे लग जाते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से इस सेवा के उद्घाटन के बाद ये दूरी 50 मिनटों में पूरी की जा सकेगी. अक्टूबर में तीसरी बार पीएम मोदी का गुजरात दौरा, चुनाव से पहले ड्रीम प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन दरअसल सौराष्ट्र के अमरेली, राजकोट और भावनगर से कई व्यापारी सूरत और दक्षिण गुजरात के बाकी शहरों में बसे हैं. दूरी को कम करने वाले घोघा-दहेज रो-रो फेरी सर्विस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकापर्ण करने वाले हैं. पहली पैसेंजर फेरी बोट घोघा से समुद्री रास्ते दक्षिण गुजरात में दहेज तक जाएगी. जिसमे स्वयं पीएम भी मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तभी उन्होंने यह सपना देखा था. पीएम की सोच यह थी कि जो व्यापारी भावनगर अमरेली से सूरत व्यापार करने जाते हैं, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वैसे में अगर इस तरह की बोट सेवा उपलब्ध हो जाती है, तो पैसेंजर को दिक्कतों का कम सामना करना पड़ेगा. इससे वो सुबह जाकर शाम को वापस आ सकते हैं. रो-रो फेरी सर्विस में जो बोट रहेगी, उसमें 100 बड़े वाहनों की ढुलाई और करीब 500 लोगों की यात्रा एक साथ होगी, लेकिन फिलहाल इस प्रोजेक्ट का एक ही फेज पूरा हुआ है. जिसमें केवल पैसेंजर्स के लिए सुविधा शुरू होगी. हालांकि, इंडिगो सीवेस के चेयरमैन चेतन कांट्रेक्टर कहना है कि फिलहाल उनके पास केवल एक ही फेरी है. जो दिन में 2 से 3 बार सर्विस देगी. जल्द 3-4 फेरी और शामिल होगी. प्रति व्यक्ति 600 रुपये लगेंगे. फेरी के किराए की यह दर बस सुविधा से सस्ती होगी. अक्टूबर में तीसरी बार पीएम मोदी का गुजरात दौरा, चुनाव से पहले ड्रीम प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन भावनगर के घोघा से भरूच के दहेज के बीच अगर सड़क के रास्ते कोई यात्रा करे तो 310 किमी की दूरी होती है, लेकिन समुद्र के रास्ते यह दूरी सिर्फ 17 नॉटिकल माइल्स यानी 32 किमी की हो जाएगी. यानी केवल 50 मिनट में 7-8 घंटों की दूरी पूरी होगी. जिससे समय तो बचेगा और पेट्रोल भी बचेगा. साथ ही सड़क हादसो में भी काफी कमी आएगी. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का दूसरा फेज जनवरी 2018 में शुरू होगा जिसके तहत बड़े वाहन के साथ-साथ 500 से ज्यादा यात्री एक ही फेरी में आ जाया करेंगे. फिलहाल फेज-1 की फेरी में 250 पैसेंजर ही आ सकेंगे. हालांकि, चुनाव से पहले इस सेवा को शुरू करने के पीछे भी बीजेपी की रणनीति साफ देखी जा रही है. दरअसल सौराष्ट्र के कई पाटीदार दक्षिण गुजरात में बसे है और व्यापार के लिहाज से भी ये सेवा उन्हें बड़ी सौगात देगी. साफ है चुनाव से पहले एक तरह से बीजेपी उन्हें लुभाने की कोशिश कर रही है. हालांकि बीजेपी ने इसे राजनीति से अलग कर सौराष्ट्र का विकास करार दिया है. अक्टूबर में तीसरी बार पीएम मोदी का गुजरात दौरा, चुनाव से पहले ड्रीम प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन घोघा टर्मिनल पूरी तरह कार्यरत होने के बाद गुजरात सरकार इसे घोघा से मुंबई और घोघा से हजीरा तक फेरी सर्विस चलाने का प्लानिंग कर रही है. ये पूरा प्रोजेक्ट गुजरात मेरिटाटम बोर्ड के जरिए तैयार हुआ है. फिलहाल इस फेरी सर्विस का किराया 600 रुपया रखा गया है जिसके बाद में भावनगर से पिकप प्वाइंट, प्री-बुकिंग, ऑनलाइन बुकिंग को भी शुरू किया जाएगा. प्रधानमंत्री घोघा से दहेज तक की रो-रो फेरी सर्विस के जरिए यात्रा भी करेंगे. इसके बाद वह दहेज से वडोदरा हेलिकॉप्टर से जाएंगे. जहां पर पीएम का एक रोड शो भी होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget