एक्सप्लोरर

संदेशखाली के विवाद के बीच PM मोदी जाएंगे बंगाल, दो दिन का रहेगा प्रोग्राम; पीड़िताओं से हो सकती है मुलाकात

PM Modi in West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा 1 और 2 मार्च को होगा. 1 को वह आरामबाग में कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि 2 मार्च को पीएम कृष्णानगर में बैठक करेंगे.

Sandeshkhali Row:  संदेशखाली विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. वह वहां दो दिन रहेंगे. संभावना जताई गई है कि वहां पर पीएम मोदी संदेशखाली की पीड़िताओं से भेंट कर सकते हैं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 और 2 मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान 1 मार्च को वह आरामबाग में मौजूद रहेंगे. यहां वह आधिकारिक कार्यक्रम और सार्वजनिक बैठक करेंगे. इसके बाद 2 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी कृष्णानगर पहुंचेंगे. यहां भी वह आधिकारिक कार्यक्रम और सार्वजनिक बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि इन्हीं दो दिनों में वह संदेशखाली की पीड़िताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि अभी इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बीजेपी लगातार उठा रही संदेशखाली का मुद्दा

संदेशखाली के मुद्दे पर बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट काफी सक्रिय है. वह इसे लगातार उठा रही है और टीएमसी सरकार पर हमला बोल रही है. बीजेपी ने गुरुवार (22 फरवरी) को संदेशखाली में हुई हिंसा पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की थी. इसमें महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार और उनके यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी दी गई है. बीजेपी ने कहा था कि चौंकाने और झकझोर देने वाली इस सच्चाई को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है. डॉक्यूमेंट्री का टाइटल 'द संदेशखाली सॉकर - द बिग रिवील' है.

सोशल मीडिया पर भी किया था शेयर

बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी डॉक्यूमेंट्री को शेयर करते हुए लिखा, 'एक ऐसी सच्चाई, जो आपको हिला देगी. एक ऐसी सच्चाई जो आपको दर्द देगी. एक ऐसी सच्चाई जो आपके जमीर को झकझोर देगी. संदेशखाली का वो सच, जिसे ममता बनर्जी छिपाने की कोशिश कर रही हैं.' टीएमसी के फरार नेता शेख शाहजहां और उसके समर्थकों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने और जमीन हड़पने का आरोप लगा है.

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: आनंद मोहन ने RJD पर ली चुटकी, 'ससुराल' की पार्टी बताकर गजब मतलब समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget