एक्सप्लोरर

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी, इस अभियान की भी होगी शुरुआत

PM Modi in Save Soil Movement: इसके अलावा पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक पहल 'पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ अभियान की शुरुआत करेंगे.

PM Modi in Save Soil Movement: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री यहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे. मिट्टी बचाओ आंदोलन' मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरुक दायित्व कायम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है.

सद्गुरु ने मार्च 2022 में इस आंदोलन की शुरुआत की थी, जिन्होंने 27 देशों से होकर 100 दिन की मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की थी. आज 100 दिन की यात्रा का 75वां दिन है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की भागीदारी भारत में मृदा स्वास्थ्य में सुधार के प्रति साझा चिंताओं और प्रतिबद्धता को दर्शाने का काम करेगी. 

'पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ अभियान की शुरुआत
इसके अलावा पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक पहल 'पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ (Lifestyle for the Environment Life) अभियान की शुरुआत करेंगे. पीएमओ की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई. इस दौरान 'लाइफ ग्लोबल कॉल फॉर पेपर्स' की भी शुरुआत होगी, जिसमें दुनिया भर में व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों से पर्यावरण के प्रति जागरुक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया जाएगा. इसमें शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों आदि से विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे.  

पीएमओ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) भी मौजूद रहेंगे. उनके अलावा जलवायु अर्थशास्त्री लॉर्ड निकोलस स्टर्न, नज थ्योरी लेखक कैस सनस्टीन, वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टिट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष अनिरुद्ध दासगुप्ता, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की वैश्विक प्रमुख इंगर एंडरसन सहित अन्य लोग उपस्थित होंगे. 

ये भी पढ़ें - 

Sidhu Moose Wala Murder: पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग, हरियाणा के इस शहर से जुड़ा सिद्धू मूसेवाला की हत्या का लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget