एक्सप्लोरर

'2024 चुनाव में BJP दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीत, तीसरी पारी में टॉप-3 अर्थव्यवस्था बनेगा भारत', सूरत में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Surat: पीएम मोदी ने सूरत में एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन और सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया है. सूरत डायमंड बोर्स दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस बन गया है.

PM Narendra Modi in Surat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (17 दिसंबर) को सूरत डायमंड एक्सचेंज का उद्घाटन किया. इसे 'सूरत डायमंड बोर्स' के तौर पर भी जाना जाता है. ये इमारत अब दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस बन गया है. इससे पहले ये उपलब्धि पेंटागन के नाम थी. पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सूरत शहर की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है और डायमंड भी छोटा-मोटा नहीं है बल्कि ये तो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है.

सूरत डायमंड बोर्स के अलावा पीएम मोदी ने सूरत एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया है. टर्मिनल भवन अपने सबसे बिजी दौर में भी 1200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने में सक्षम है. वहीं, सूरत डायमंड बोर्स की इमारत 67 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैली है जो दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है. यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में स्थित है. सूरत अपनी हीरा इंडस्ट्री के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है.

देश में हो रही मोदी की गारंटी की चर्चा

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजकल मोदी की गांरटी की चर्चा हो रही है. पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद, तो इसकी और भी ज्यादा चर्चा हो रही है. यहां के परिश्रमी लोगों ने 'मोदी की गारंटी' को सच्चाई में बदलते देखा है और इस गारंटी का उदाहरण ये 'सूरत डायमंड बुर्स' भी है. सूरत की डायमंड की अलग चमक है. इसकी पहचान पूरी दुनिया में है. उन्होंने कहा कि सूरत एयरपोर्ट अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है. 

सूरत के लोगों ने इसे डायमंड सिटी बनाया

'सूरत डायमंड बुर्स' के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये इमारत भारतीय डिजाइनरों, भारतीय सामग्रियों और भारतीय अवधारणाओं की क्षमताओं को प्रदर्शित करती है. ये भवन नए भारत की नई ताकत, नए संकल्प का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सूरत को एक वक्त सन सिटी के तौर पर जाना जाता था. यहां के लोगों ने मेहनत से इसे डायमंड सिटी और सिल्क सिटी बनाया है. आज सूरत लाखों युवाओं के लिए सपनों का शहर है. अब सूरत आईटी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है.

तीसरी पारी में भारत टॉप-3 अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं कि बीते 10 सालों में भारत 10वें नंबर की आर्थिक ताकत से ऊपर उठकर 5वें नंबर पर पहुंचा है. अब मोदी ने देश को गारंटी दी है कि अपनी तीसरी पारी में भारत, दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में जरूर शामिल होगा. पीएम मोदी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल भारत के पक्ष में है. पूरी दुनिया में भारत की साख बुलंदी पर है. दुनियाभर में भारत की चर्चा हो रही है. मेड इन इंडिया अब एक सशक्त ब्रांड बन चुका है.

2024 में बीजेपी को मिलेगी ऐतिहासिक जीत

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सामान्य नागरिक के मन में गारंटी बोलते ही चार प्रमुख मानदंड उभर कर उसके सामने आते हैं. इन चार पैमानों पर जो खरा उतरता है वो गारंटी का आधार बनता है. उन्होंने बताया कि ये चार मापदंड हैं- नीति, नीयत, नेतृत्व और काम करने का ट्रैक रिकॉर्ड. 

पीएम मोदी ने कहा कि हमने तीन राज्यों में सरकार बनाई ही है, तेलंगाना में भी बीजेपी के वोट प्रतिशत में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है. ये दिखाता है कि 2024 के चुनाव में बीजेपी एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है. 



यह भी पढ़ें: सूरत में आज दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस का उद्घाटन किया पीएम मोदी ने, ऐसी दिखती है बिल्डिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget