एक्सप्लोरर

PM Modi on Prajwal Revanna: 'नो इफ, नो बट...' प्रज्वल रेवन्ना पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान 

Prajwal Revanna Row: कर्नाटक में महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने रेवन्ना को लेकर सख्त टिप्पणी की है.

PM Modi on Prajwal Revanna: कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे कर्नाटक के हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त टिप्पणी सामने आई है. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं के साथ ऐसा अत्याचार करने वालों को हरगिज भी नहीं बक्शा जाना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए. 

टाइम्स नाउ नवभारत को दिए इंटरव्यू में जब पीएम मोदी से प्रज्वल रेवन्ना के विदेश भाग जाने के मामले पर सवाल किया गया तो पीएम मोदी ने कानूनी रास्तों का भरपूर इस्तेमाल करते हुए ऐसे अत्याचारियों को सख्त सजा देने की बात की. उन्होंने कहा कि ये कानून व्यवस्था का मसला है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर इस तरह की घटना बंगाल, गुजरात, आंध्र या तेलंगाना में होती है तो इसके लिए उन राज्यों की सरकार ही जिम्मेदार होंगी. इसलिए कर्नाटक में जो हुआ उसके लिए कर्नाटक की सरकार ही जिम्मेदार है. 

प्रज्वल के विदेश भागने पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप है कि उसने लगभग तीन हजार महिलाओं का यौन शोषण किया और वीडियो बनाया. इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2900, 3000, या 5000 जो भी हो ये एक दिन का तो नहीं हो सकता. इसका मतलब तब का है, जब वो उनके (कांग्रेस) सरकार के भागीदारी थे. पीएम मोदी ने आगे कहा, (पूर्व प्रधानमंत्री एचडी) देवगौड़ा की पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में थे तब का है. इसका मतबल उन्होंने सरकार में रहते हुए ये सब इकट्ठा करके रखा और चुनाव में भी एक निश्चित समाज के लोगों का मतदान होने के बाद उसको बाहर लाए और वो भी विदेश बाहर भेजने के बाद लाना संदेहास्पद है. 

'कोई इफ एंड बट नहीं...' पीएम मोदी

कांग्रेस की राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर उनके पास जानकारी थी तो उन्हें एयरपोर्ट पर नजर रखनी चाहिए थी. उन्होंने कुछ नहीं किया. न ही भारत सरकार को इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा कि इसका सीधा मतलब निकलता है कि ये एक राजनीतिक खेल है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा मुद्दा राजनीतिक नहीं है, हमारा मुद्दा है कि गुनहगार को बख्शा नहीं जाना चाहिए और हमारे देश में ये खेल बंद होना चाहिए. रेवन्ना को वापस लाने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, 'वापस लाना भी चाहिए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए, कोई इफ एंड बट नहीं होना चाहिए.'

नहीं लौटा प्रज्वल, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन का हिस्सा है. प्रज्वल रेवन्ना इस बार भी लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन की ओर से हासन सीट से उम्मीदवार हैं. हासन सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और इसके अगले ही दिन यानी 27 अप्रैल को प्रज्वल विदेश निकल गए. प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज होने के बाद कर्नाटक सरकार ने SIT गठित की थी. प्रज्वल रेवन्ना ने SIT गठित होने के बाद ट्वीट कर एक सप्ताह के  अंदर भारत वापस लौटने की बात की थी. हालांकि अभी तक वो भारत नहीं लौटे हैं. इसी बीच प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है.

अमित शाह को है पीएम मोदी जैसी बीमारी! आरक्षण के मुद्दे पर जयराम रमेश का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget