एक्सप्लोरर

PM Modi on Budget 2022: पीएम मोदी बोले- सस्ता और तेज इंटरनेट भारत की पहचान बना, 5जी से रोजगार के नए मौके आएंगे

PM Modi Speech: बजट 2022 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पीएम मोदी का ये संबोधन वर्चुअली रहा.

PM Modi on Budget 2022: बजट 2022 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पीएम मोदी का ये संबोधन वर्चुअली हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि एक साल के बजट को एक घंटे में बोलना कठिन कार्य है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है. 7 - 8 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये थी. आज ये 2 लाख 30 हजार करोड़ के आसपास की है. 

पीएम मोदी ने कहा कि कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत ही खूबसूरती से, बहुत ही अच्छे ढंग से बजट के कुछ पहलुओं को हमारे सामने रखा है. बजट स्पीच में पूरा बजट संभव नहीं होता है क्योंकि बजट में बहुत बड़ा दस्तावेज होता है, बारीकियां होती हैं और सदन में ये सब बोलना संभव भी नहीं होता है. 

गरीबों के लिए ये बोले पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है. कोरोना का ये कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है. दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है. आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी.'

पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत के लिए नए सिरे से तैयारी का, नए अवसरों का, नए संकल्पों की सिद्धि का समय है. बहुत जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर बने और उस आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीते सात वर्षों में जो निर्णय लिए गए, जो नीतियां बनीं, पहले की जिन नीतियों में सुधार हुआ, उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है. 7 - 8 साल पहले भारत की GDP 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये थी. आज भारत की अर्थव्यवस्था 2 लाख 30 हजार करोड़ के आसपास की है. 

पीएम मोदी ने कहा कि जब गरीब को मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं तो वो अपनी ऊर्जा, अपने विकास, देश के विकास में लगाता है. इस बजट का भी फोकस गरीब, मिडिल क्लास और युवाओं को बुनियादी सुविधाएं देने और आय के स्थाई समाधानों से जोड़ने पर है.

पीएम मोदी ने कहा कि बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पाइप से पानी का कनेक्शन दिया जाएगा. इस पर 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे. विशेष रूप से केन-बेतवा को लिंक करने के लिए जो हज़ारों करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, उससे यूपी और एमपी के बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर भी बदलने वाली है. 

'अब बुंदेलखंड के खेतों में और हरियाली आएगी'

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब बुंदेलखंड के खेतों में और हरियाली आएगी, घरों में पर्याप्त पीने का पानी आएगा, खेतों में पानी आएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के प्रयासों से आज देश में करीब-करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है. इसमें से करीब-करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्ष में दिए गए हैं. अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है.  

पीएम मोदी ने कहा कि इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्षों में दिए गए हैं. बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा. 

पीएम मोदी ने कहा कि MSP को लेकर भी अनेक प्रकार की बातें फैलाई गईं हैं. लेकिन हमारी सरकार ने बीते सालों में MSP पर रिकॉर्ड खरीद है. सिर्फ धान की ही बात करें तो इस सीज़न में किसानों को MSP के रूप में डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक मिलने का अनुमान है. 

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा युवा आकांक्षाओं और युवा सपनों को समझती है. ये इस बजट में भी स्पष्ट रूप से दिखता है. इस बजट में स्टार्ट अप्स के लिए टैक्स बेनिफिट को आगे बढ़ाया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि आज सस्ता और तेज इंटरनेट भारत की पहचान बन चुका है. बहुत जल्द सभी गांव तक ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी पूरी होगी. 5G सर्विस से रोजगार के नए मौके मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें-UP Assembly Election 2022: निर्मला सीतारमण के 'यूपी टाइप' बयान पर सियासी रार, प्रियंका बोलीं- ये प्रदेश के लोगों का अपमान

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- जल्द प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget