एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: निर्मला सीतारमण के 'यूपी टाइप' बयान पर सियासी रार, प्रियंका बोलीं- ये प्रदेश के लोगों का अपमान

UP Assembly Election: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 'यूपी टाइप' बयान को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है. पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने में जुट गई है.

UP Election: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 'यूपी टाइप' बयान को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है. पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने में जुट गई है. कांग्रेस ने अब वित्त मंत्री के इस बयान को लेकर उन पर हमला करना शुरू कर दिया है.

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट पर वित्त मंत्री पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की जनता का अपमान बताते हुए कहा कि यूपी के लोगों को "यूपी टाइप'' होने पर गर्व है. प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, निर्मला जी आपने यूपी के लिए बजट के झोले में कुछ डाला नहीं, ठीक है…लेकिन यूपी के लोगों का इस तरह अपमान करने की क्या ज़रूरत थी? समझ लीजिए, यूपी के लोगों को "यूपी टाइप" होने पर गर्व है. हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति व इतिहास पर गर्व है.  

वहीं यूपी कांग्रेस के ट्वीट हैंडल से भी वित्त मंत्री पर हमला बोला गया. ट्वीट में यूपी कांग्रेस ने लिखा, निर्मला सीतारमण ने अपने शर्मनाक बयान से न सिर्फ यूपी के बौद्धिक इतिहास और चेतना को, बल्कि समूचे प्रदेश की जनता को अपमानित किया है. यूपी की जनता इस अपमान का बदला अवश्य लेगी.

क्या है मामला

दरअसल बजट पेश होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मोदी सरकार का बजट शून्य जैसा है. इसमें युवाओं, मिडिल क्लास, गरीबों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ नहीं है. जब राहुल के इस बयान को लेकर निर्मला सीतारमण से पूछा गया तो उन्होंने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से जवाब देने को कहा. पंकज चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को बजट समझ में ही नहीं आया है. सभी सेक्टर्स के लिए बजट में घोषणाएं की गई हैं. 

चौधरी की बात को आगे बढ़ाते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, चौधरी ने टिपिकल यूपी टाइप जवाब दिया है. मुझे लगता है यूपी से भागने वाले सांसद (राहुल गांधी) के लिए इतना काफी है. राहुल ने जिन-जिन कैटिगरी के लिए बोला है, उन सबके लिए बजट में कुछ न कुछ है.

Watch: साइकिल चलाकर संसद तक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, दिया ये खास मैसेज

UP Elections: राहुल गांधी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर वीडियो शेयर कर बीजेपी को घेरा, पुलिस ने कहा- ये फेक है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget