एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- जल्द प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

Punjab Election 2022: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना के बाद उनके पंजाब चुनाव में प्रचार करने को लेकर सवालिया निशान था. लेकिन अमरिंदर सिंह ने तस्वीर साफ की है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे या नहीं इस पर सवालिया निशान कायम है. लेकिन पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने बड़ा दावा किया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है पीएम मोदी और अमित शाह पंजाब में बीजेपी के प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे.

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पीएलसी और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएलसी-बीजेपी-शिअद संयुक्त गठबंधन के प्रचार के लिए जल्द पंजाब आएंगे. गठबंधन पंजाब और देश के हित में बनाया गया है.'''

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर से पंजाब की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि केवल पीएलसी-भाजपा गठबंधन ही संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है. अमरिंदर ने कहा, ''राज्य और देश की सुरक्षा सर्वोपरि है, जिसे केवल पीएलसी गठबंधन, केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के समर्थन से सुनिश्चित कर सकता है.''

बीजेपी के साथ मिलाया हाथ

अमरिंदर ने कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब से ही दोनों नेताओं के व्यक्तिगत रूप से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं. पीएलसी प्रमुख ने राज्य के विकास और सुरक्षा के लिए अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं से पर्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले सरकार में बेवजह बदलाव कर इन योजनाओं को लटका दिया.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटा दिया था. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके बाद पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन किया और अब वह बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरें हैं.

Punjab Election 2022: डैमेज कंट्रोल की स्थिति में आई कांग्रेस, बागी नेताओं को मनाने की होगी कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget