एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की बहरीन यात्रा: स्पेस साइंस, सौर ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच हुए समझौते

प्रधानमंत्री मोदी अभी बहरीन की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्हें द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां सम्मान से सम्मानित किया गया. भारत और बहरीन के बीच इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण समझौते किए गए. दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसी ने भी आपसी सहमति से काम पर समझौते किए.

मनामा: पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं जो बहरीन की यात्रा पर गए हुए हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर सहमति जताई गई. इन समझौतों में- अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, सौर ऊर्जा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रमुख हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देना उनकी प्रमुखता है और इसके लिए उन्होंने बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से विस्तृत बातचीत की है.

भारत और बहरीन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई. इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और बहरीन की नेशनल स्पेस साइंस एजेंसी ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति जताई. सौर ऊर्जा से संबंधित करार भी बहरीन से किए गए हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद के साथ पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में इंटरनेशनल सोलर एलायंस की शुरूआत की थी. दोनों ही देशों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर भी सहमति व्यक्त की.

पीएम मोदी को बहरीन में मिला ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ अवॉर्ड, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘सहयोग के नये क्षेत्रों पर चर्चा हुई. द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एच एच शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच संस्कृति, अंतरिक्ष, आईएसए और रुपे कार्ड के क्षेत्रों में एमओयू साइन किए गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए पीएम मोदी ने एचएच शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा, बहरीन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयाम को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जाहिर की.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद कहा, ‘‘बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. हमारी बातचीत व्यापक थी और इसमें भारत-बहरीन के रिश्तों से संबंधित व्यापक विषय शामिल थे.’’

बता दें कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता से पहले पीएम मोदी का यहां अल गुदैबिया पैलेस में भव्य स्वागत किया गया. हवाईअड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने की. तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के तीसरे चरण के तहत पीएम मोदी बहरीन पहुंचे है. पीएम मोदी रविवार को खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने श्रीनाथजी के मंदिर के पुनरुद्धार का औपचारिक शुभारंभ करेंगे.

यह भी पढ़ें- आज होगा अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, दोपहर 1.30 बजे BJP मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा बहरीन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, कहा- आज भारतीय विश्वास के साथ आंख में आंख डालकर बात कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget