एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देश की सेना कभी तख्तापलट नहीं करेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले देश ने उस कहानी पर अपनी कड़ी नफरत प्रकट की थी जिसमें यूपीए के एक शीर्ष मंत्री ने एक कहानी आगे बढ़ाई कि हमारी सेना एक तख्तापलट करेगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय यह जानता है कि हमारी सेना ऐसी कोई चीज नहीं कर सकती लेकिन कांग्रेस का रुख देखिये.

तिरुपुर (तमिलनाडु): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में कभी कोई सैन्य तख्तापलट नहीं होगा. वह परोक्ष रूप से उन खबरों के संदर्भ में यह बात कह रहे थे जिनमें कथित तौर पर तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह के कार्यकाल के दौरान 2011-12 में सेना के ऐसे अभियान छेड़ने का जिक्र था. मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘कुछ दिन पहले देश ने उस कहानी पर अपनी कड़ी नफरत प्रकट की थी जिसमें यूपीए के एक शीर्ष मंत्री ने एक कहानी आगे बढ़ाई कि हमारी सेना एक तख्तापलट करेगी.’’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय यह जानता है कि हमारी सेना ऐसी कोई चीज नहीं कर सकती लेकिन कांग्रेस का रुख देखिये.’’ प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह द्वारा यह कहने के कुछ दिन बाद आयी है कि उन्होंने मोदी को पत्र लिखकर 2012 में यूपीए दो सरकार के दौरान तख्तापलट के प्रयास के बारे में कथित रूप से झूठी रिपोर्ट प्रकाशित कराने की जांच कराने की मांग की है. सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय सेना देश से प्रेम करती है और वह कभी भी उसके खिलाफ नहीं जा सकती.’’ मोदी ने साथ ही सेना की चार दशक पुरानी ‘वन रैंक वन पेंशन’ मांग को पूरा करने का उल्लेख किया और कहा, ‘‘कांग्रेस हमारी सेना का अनादर करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती.’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने सेना प्रमुख के लिए ऐसे समय अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया जब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सीमापार किया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ‘‘प्रत्येक भारतीय की एक सरकार है. हम भविष्य के निर्माण के लिए कदम उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं.’’ मोदी की यह टिप्पणी तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल डीएमके और उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा इसको लेकर बार बार हमले करने के मद्देनजर महत्व रखती है कि केंद्र की बीजेपी सरकार अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ काम कर रही है. उन्होंने विकास को लेकर समग्र दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए सड़क निर्माण, भारत माला परियोजना में तेजी का उल्लेख किया. यह भी पढ़ें- प्रियंका आज लखनऊ में बजाएंगी कांग्रेस का डंका, राहुल-सिंधिया के साथ चार घंटे का रोड शो करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कर्नाटक में असहाय सरकार, विपक्ष यही मॉडल देश पर थोपना चाहता है देखें वीडियो-  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Cyclone Arnab Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्णब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्णब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget