एक्सप्लोरर

पीएम किसान योजना: पीएम मोदी ने कहा- बंगाल के लाखों किसानों को पहली किस्त मिली, आगे संख्या और बढ़ती जाएगी

पीएम किसान सम्मान निधि स्किम के तहत हर साल योग्य किसानों के खाते में 6000 रुपए भेजे जाते हैं. ये पैसे हर साल 4-4 महीनों के अंतराल पर तीन किस्तों में दिए जाते हैं.

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने 9.5 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये की 8वीं किस्त जारी कर दी है. प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किस्त जारी की. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और कई सांसद भी उपस्थित थे. प्रधानमंत्री ने कुछ किसान लाभार्थियों से बातचीत भी की. इसके बाद देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले ईद और अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने कहा, इस कोरोना काल में भी देश के किसानों ने हमारे कृषि क्षेत्र में अपने दायित्व को निभाते हुए अन्न की रिकॉर्ड पैदावार की है. बंगाल के लाखों किसानों को आज से पहली बार किसान निधि योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ है. उनको पहली किस्त मिल चुकी है. जैसे-जैसे राज्यों से किसानों के नाम केंद्र सरकार को मिलेंगे, वैसे वैसे लाभार्थी किसानों की संख्या और बढ़ती जाएगी.

पीएम मोदी ने आगे कहा, कोरोना काल में भारत दुनिया कि सबसे बड़ी मुफ्त राशन की योजना चला रहा है. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से पिछले वर्ष 8 महीने तक गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया था. इस बार मई और जून में देश के 80 करोड़ से ज्यादा साथियों को राशन मिले, इसका प्रबंध किया गया है.

बता दें, पीएम-किसान योजना के तहत, लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं. ये पैसे हर साल चार-चार महीनों के अंतराल पर तीन किस्तों में दिए जाते हैं. फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं. अभी तक सात किस्त मिलाकर किसानों के खातों में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

Corona Update: कोरोना का कम हुआ असर, 24 घंटे में 3.43 लाख नए केस, 4000 संक्रमितों की मौत

गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 और मरीजों की मौत, चार दिन में 75 की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget