एक्सप्लोरर

Modi Gifts Auction: पीएम मोदी को मिले 1200 से ज्यादा उपहारों की ई-नीलामी आज से शुरू, लिस्ट में ये गिफ्ट शामिल

PM Modi Gifts: 2021 में भी पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी सितंबर में की गई थी. उस समय वेबसाइट के जरिये 1348 स्मृति चिन्ह आदि चीजें प्रस्तुत की गई थीं.

E-auction of PM Modi Gifts Starts: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों (PM Modi Gifts) की ई-नीलामी (E-auction) आज से शुरू हो गई है. पीएम मोदी का आज जन्मदिन (PM Modi Birthday) भी है. इस मौके पर उनको मिले प्रतीक चिन्हों और उपहारों (Gifts) आदि की ई-नीलामी वेबसाइट के जरिये की जा रही है. पीएम मोदी को मिले 1200 से ज्यादा प्रतिष्ठित और स्मरणीय स्मृति चिह्नों की यह ई-नीलामी दो अक्टूबर तक चलेगी. संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) ने पीएम मोदी के उपहारों की चौथी ई-नीलामी का आयोजन कर रहा है.

2019 में इन वस्तुओं को खुली नीलामी के जरिये लोगों के लिए रखा गया था. उस समय नीलामी के पहले दौर 1805 उपहार पेश किए गए थे और दूसरे दौर में 2772 उपहार रखे गए थे. 2021 में भी पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी सितंबर में की गई थी. उस समय वेबसाइट के जरिये 1348 स्मृति चिन्ह आदि वस्तुएं प्रस्तुत की गई थीं. वेबसाइट पर ई-नीलामी के लिए जो स्मृति चिन्ह प्रस्तुत किए गए हैं, उन्हें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है. 

क्या-क्या है लिस्ट में?

ई-नीलामी में पीएम मोदी को मिली शानदार पेंटिंग्स, मूर्तिकला, हस्तशिल्प और लोक कलाकृतियों को शामिल किया गया है. इनमें से कई वस्तुएं पीएम मोदी को पारंपरिक रूप से उपहार में दी गईं, जैसे कि पारंपरिक अंगवस्त्रम, शॉल, पगड़ी-टोपी, रस्मी तलवारें आदि. अयोध्या के श्री राम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की अनुकृतियां भी अन्य आकर्षक स्मृति-चिह्नों में शामिल की गई हैं. पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी पीएम मेमेंटोस pmmementos.gov.in वेबसाइट के जरिये की जा रही है.

पीएम के जन्मदिन पर जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी की तमिलनाडु इकाई आज पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी और बेबी किट उपहार में देने का कार्यक्रम आयोजित कर रही है. बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को जन्मे बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक अंगूठी का वजन करीब दो ग्राम होगा.

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री एल मुरूगन रोयापुरम स्थित आरएसआरएम अस्पताल में लाभार्थी शिशुओं को सोने की अंगूठी और साथ में बेबी किट उपहार स्वरूप देंगे. यही नहीं, एल मुरूगन पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन मनाने के लिए कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में जनता को पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत 750 किलोग्राम मछली वितरित करेंगे.

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday: आज जन्मदिन के मौके पर सुबह से शाम तक क्या करेंगे PM मोदी, ये है पूरा शेड्यूल

PM Modi Birthday: राष्ट्रपति, राहुल गांधी और अमित शाह समेत इन बड़े नेताओं ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget