एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: राष्ट्रपति, राहुल गांधी और अमित शाह समेत इन बड़े नेताओं ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिवस मना रहे हैं. इस खास मौके पर पक्ष और विपक्ष के नेता पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे रहे हैं. यहां जानिए किसने क्या कहा.

Happy Birthday PM Modi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने काफी तैयारियां की हैं. देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसी के साथ जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. पक्ष और विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ट्वीट कर लिखा, "देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं. ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं. मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है."

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ट्वीट कर लिखा, "भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मज़बूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें."

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी पीएम को बधाई

भारत की राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे. मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए."

राहुल गांधी ने क्या कहा

'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर लिखा, "पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई."

शशि थरूर ने दी पीएम को जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे @PMOIndia श्री @नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र. ईश्वर करे कि वह हमारे देशवासियों के इतने सारे अंधेरे को दूर करने के लिए काम करें और इसके बजाय उन्हें प्रगति, विकास और सामाजिक सद्भाव का प्रकाश दें."

सीएम योगी ने पीएम मोदी को बताया मां भारती का परम उपासक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, "एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, 'अंत्योदय' हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम माँ भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें."

मध्य प्रदेश के सीएम ने दी पीएम मोदी को बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई संदेश देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodi जी को मध्यप्रदेश की 8.50 करोड़ जनता की ओर से अनंत शुभकामनाएं! उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. वह दुनिया को दिशा दे रहे हैं, भारत की जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, विश्व का कल्याण हो, धरती का यह मूल मंत्र है, उसको भी साकार कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें- PM Modi Birthday: आज जन्मदिन के मौके पर सुबह से शाम तक क्या करेंगे PM मोदी, ये है पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें- Project Cheetah: जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे 8 चीते, जानिए जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
फारस की खाड़ी में भारत के कितने जहाज और लोग फंसे? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया कैसे होगी वापसी
फारस की खाड़ी में भारत के कितने जहाज और लोग फंसे? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया कैसे होगी वापसी
इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा
इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा
कॉल सेंटर के नाम पर इंटरनेशनल ठगी! बंगाल में ED की ताबड़तोड़ रेड, करोड़ों की काली कमाई का खुलासा
कॉल सेंटर के नाम पर इंटरनेशनल ठगी! बंगाल में ED की ताबड़तोड़ रेड, करोड़ों की काली कमाई का खुलासा

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget