एक्सप्लोरर

Palki Sharma Speech: भारतीय पत्रकार का ऑक्सफोर्ड में दमदार भाषण, PM मोदी बोले- 'आपने भारत में हो रहे बदलाव की दिखाई झलक'

Palki Sharma Viral Speech: ऑक्सफोर्ड यूनियन में भाषण देते हुए पालकी शर्मा ने भारत की बढ़ रही ताकत का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि किस तरह अब भारत आत्मविश्वास से भरा देश बन गया है.

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (25 अप्रैल) को पत्रकार पालकी शर्मा के ऑक्सफोर्ड यूनियन में दिए गए संबोधन को लेकर उनकी तारीफ की. ऑक्सफोर्ड यूनियन में पालकी शर्मा ने बताया था कि किस तरह से 'मोदी का भारत सही रास्ते पर है'. हालांकि, जैसे ही सोशल मीडिया पर पालकी का भाषण वायरल होने लगा, वैसे ही उन्होंने एक्स पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि ये भाषण एक साल से भी ज्यादा पहले दिया गया था. 

हालांकि, पालकी ने कहा कि वह इतने सारे लोगों के जरिए उनके भाषण को लेकर मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया से काफी ज्यादा खुश हैं. पीएम मोदी ने भी पालकी के भाषण की तारीफ की और कहा, "आपने पूरे भारत में हो रहे व्यापक परिवर्तनों की अद्भुत झलक पेश की है." पालकी शर्मा विदेश मामलों की एक्सपर्ट हैं. वर्तमान में वह फर्स्टपोस्ट की मैनेजिंग एडिटर हैं. वह देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. 

पालकी शर्मा ने अपने भाषण में क्या कहा था?

दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के यूनियन में भाषण देते हुए पालकी ने कहा था, "हम आज रात भारत के रास्ते को लेकर बात कर रहे हैं. मैं अपनी बातों को सिर्फ एक वाक्य में कहना चाहती हूं, जो मैंने व्हाइट हाउस से उधार लिया है- नई दिल्ली जाइए और खुद ही देख लीजिए." वह जून 2023 में व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी कम्युनिकेशन एडवाइजर जॉन किर्बी के जरिए दिए गए बयान का उल्लेख कर रही थीं. 

एक घटना का जिक्र करते हुए पालकी ने भारत में हुए विकासों में से तीन का जिक्र किया. इसमें उन्होंने वित्तीय समावेशन, इंटरनेट और मोबाइल की बढ़ती पहुंच और बढ़ते एयरपोर्ट ट्रैफिक को शामिल किया. उन्होंने कहा, "मैं कई भारत में रही हूं, वही भारत जहां बेहतरीन नीतियों और पदों को त्याग दिया जाता था. खुद पर संदेह करने वाला भारत, जहां वैश्विक राय के आधार पर फैसले होते थे. मगर आज एक आत्मविश्वास से भरा भारत है, जो नेतृत्व और प्रेरणा से भरा हुआ है. भारतीय अपने देश में समृद्ध हैं और इसलिए विदेशों में अधिक आश्वस्त हैं."

भारत की ताकत से लेकर उसकी सॉफ्ट पावर तक का हुआ जिक्र

पालकी शर्मा ने भारत में हो रहे बदलाव का जिक्र करते हुए इसे 'सॉफ्ट-पावर जाइंट' बताया था और कहा कि वह अब वो लोकतांत्रिक देश नहीं है, जो आतंकवाद या धोखे को बर्दाश्त करता है. उन्होंने फरवरी 2019 में भारतीय वायुसेना के जरिए पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट एयरस्ट्राइक करने का भी जिक्र किया. बालाकोट एयरस्ट्राइक पुलवामा हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. 

13 मिनट के अपने संबोधन में पालकी ने भारत के नए अप्रोच को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि किस तरह अब सिर्फ लोगों की जेब में पैसा भरने के बजाय लोगों को सशक्त किया जा रहा है. उन्होंने अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद हो रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी. इसके अलावा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे के जरिए पीएम मोदी के पैर छूने की घटना का भी जिक्र किया गया. 

यह भी पढ़ें: India Strength: अमेरिका ने कबूल की भारत की ताकत, चीन को लेकर संसद में कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
16 साल बाद दबोचा गया 5 लाख का इनामी और डबल मर्डर का आरोपी, CBI ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
16 साल बाद दबोचा गया 5 लाख का इनामी और डबल मर्डर का आरोपी, CBI ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal
Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu
UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget