एक्सप्लोरर

'शी जिनपिंग ने फोन करके कहा था तुमसे मेरा खास कनेक्ट...', पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

पीएम मोदी ने कहा कि चीनी फिलोसफर ह्वेन त्सांग गुजरात में उनके गांव में काफी समय तक रहे थे और चीन वापस लौटने के बाद वह शी जिनपिंग के गांव में रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि जब वह पहली बार प्रधानमंत्री बने तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें कॉल करके कहा था कि दोनों का एक स्पेशल कनेक्ट है. उन्होंने यह भी बताया कि जिनपिंग ने खुद भारत आने की इच्छा जताई और खासतौर पर गुजरात जाने की बात कही थी.

निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने अपने बचपन से राजनीतिक सफर तक को लेकर कई ऐसी बातें बताई हैं, जो शायद ही कोई अभी तक जानता हो. इस दौरान उन्होंने शी जिनपिंग को लेकर भी बेहद अहम बात बताई है. उन्होंने कहा कि चीनी फिलोसफर ह्वेन त्सांग गुजरात में उनके गांव में रहे थे और वह चीन में शी जिनपिंग के गांव में भी रहे, जिसके वजह से चीनी राष्ट्रपति और उनके बीच स्पेशल कनेक्ट है. 

पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने कहीं पढ़ा था कि चाइनीज फिलोसफर ह्वेन त्सांग मेरे गांव में रहे थे तो उस पर एक फिल्म बनाने वाले थे. तब मैंने चीनी एंबेसी या किसी को चिट्ठी लिखी कि मैंने कहीं पढ़ा है कि आप ह्वेन त्सांग के लिए फिल्म बना रहे हैं तो मेरे गांव में वो रहते थे आप उसका भी जिक्र कहीं करना. उससे पहले मेरे गांव में रसिक भाई दवे थे. तो वो स्कूल के बच्चों से कहते थे कि कोई भी पत्थर मिले, जिस पर कुछ लिखा हो या नक्काशी हो तो उसको लाकर यहां एक जगह इकट्ठा कर देना. तब मुझे समझ आया कि वो ये कहना चाहते थे कि ये एक पुरातन गांव है. यहां एक हर पत्थर में कोई स्टोरी है. जब भी कोई व्यक्ति आएगा तो इसको करेगा, शायद ये कल्पना रही होगी. तो वो बात मेरे भी दिमाग में बैठ गई.'          

उन्होंने आगे कहा, 'साल 2014 में जब मैं प्रधानमंत्री बना तो दुनिया के लीडर्स एक कर्टसी कॉल करते हैं तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का कर्टसी कॉल आया. उन्होंने शुभकामनाएं दी और खुद कहा कि मैं भारत आना चाहता हूं. मैंने कहा कि बिल्कुल स्वागत है आपका आप जरूर आइए.  तो वह कहने लगे कि मैं गुजरात जाना चाहता हूं तो मैंने कहा कि ये तो और अच्छी बात है. तो उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे गांव वडनगर जाना चाहता हूं. उन्होंने कहा तुम्हें मालूम है क्यों मैं वहां जाना चाहता हूं, मैंने कहा नहीं. तो बोले तुम्हारा और मेरा स्पेशल नाता है. ह्वेन त्सांग सबसे ज्यादा समय तुम्हारे गांव में रहे थे और चीन वापस आने के बाद मेरे गांव में रहे तो ये हम दोनों का एक कनेक्ट है.'

पीएम मोदी ने बताया कि उनका जन्म नॉर्थ गुजरात के मेहसाणा जिले में हुआ था. वहां वडनगर छोटा सा गांव है. उन्होंने कहा, 'जैसे हर किसी एक गांव था, वैसे ही मेरा भी गांव था. मेरा गांव एक प्रकार से गायकवाड स्टेट था तो गायकवाड स्टेट की विशेषता थी कि हर गांव में एजुकेशन के प्रति बड़े जागरुक थे. वहां एक तालाब होता था. पोस्ट ऑफिस, लाइब्रेरी थी. यानी गायकवाड स्टेट का गांव है तो ये सब चीजें होंगी ही होंगी. ऐसी वहां पर व्यवस्था थी. तो मैं उस गायकवाड स्टेट के प्राइमरी स्कूल में पढ़ा. तो मेरा ख्याल है कि मैं बचपन में गायकवाड में ही रहा. वहां एक तालाब था तो स्वीमिंग करना सीख गए. मैं अपने घर के कपड़े धोता था तो मुझे तालाब जाने की इजाजत मिल जाती थी. बाद में वहां एक भागवताचार्य नारायणाचार्य हाई स्कूल था. वो भी एक तरह से चैरिटेबल था. तो मेरी स्कूली शिक्षा वहां से हुई. उस वक्त 10+2 नहीं होता था 11वीं कक्षा होती थी.' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget