एक्सप्लोरर

PM Modi on Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ से PM मोदी दुखी, लिखा- मैं लगातार CM के संपर्क में हूं

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह इस सिलसिले में लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. 

PM modi on Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंच गए, जिसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गई. इस घटना में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. अब इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि वह लगातार यूपी सरकार से संपर्क में हैं. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं."

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चार बार बात की थी. उन्होंने सीएम से घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से फोन कर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था.

सीएम योगी ने क्या कहा था?

इससे पहले सीएम योगी ने भगदड़ को लेकर श्रद्धालुओं से अपील की थी. उन्होंने कहा था कि जो श्रद्धालु गंगा मैया के जिस घाट के पास हैं, वहीं स्नान करें. संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. उन्होंने सभी से मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा था कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. 

महाकुंभ में कैसे मची भगदड़? 

बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ के अमृत स्नान के लिए रात करीब एक बजे जा रहे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई. इसमें कई तीर्थयात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस के जवानों ने हालात पर काबू पाया. इस घटना के बाद अखाड़ों ने अपना अमृत स्नान रद्द कर दिया और सामान्य तरीके से स्नान किया. 

ये भी पढ़ें: Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ पर PM मोदी की नजर, CM योगी को 3 बार लगाया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget