एक्सप्लोरर

PM Modi Mumbai Visit: महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुंबई में होंगे पीएम मोदी, क्या है WAVES 2025 जिसका आज होगा आगाज

पीएम नरेंद्र मोदी आज मुंबई में WAVES 2025 ग्लोबल ऑडियो-विजुअल और मनोरंजन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. जानें क्या है वेव्ज और क्यों है यह भारत के लिए महत्वपूर्ण.

PM Modi Mumbai Visit: पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि, इसके बावजूद पीएम मोदी ने देश भर में पहले से तय कार्यक्रम में हिस्सा लेना जारी रखा है. आज 1 मई के दिन महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की स्थापना हुई थी. 1 मई महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई आएंगे और वेव्ज (Waves) सम्मेलन के उद्घाटन करेंगे. 

भारत के पहले ग्लोबल ऑडियो-विजुअल और मनोरंजन (वेव्ज) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में करेंगे.  वेव्ज सम्मेलन की मेजबानी महाराष्ट्र सरकार कर रही है. इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार उपस्थित रहेंगे.

क्या है वेव्स?
प्रधानमंत्री सम्मेलन में क्रिप्टोस्पियर नामक मंच का दौरा करेंगे और क्रिएट इन इंडिया पहल के तहत चुने गए रचनात्मक कलाकारों से बात करेंगे. इसके अलावा वे भारत पवेलियन और महाराष्ट्र पवेलियन का भी दौरा करेंगे. इस प्रतियोगिता के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया है. वेव्ज 2025 सम्मेलन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 कलाकार, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप्स भाग लेंगे.

इस शिखर सम्मेलन में कुल 42 मुख्य सत्र, 39 विशेष सत्र और 32 मास्टर क्लासेस आयोजित की जाएगी, जिसमें ब्रॉडकास्टिंग, इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर, फिल्म और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस पहल से भारत के युवाओं, स्टार्टअप्स, और रचनात्मक उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेंगे और भारत का ‘डिजिटल इंडिया’ सपना और भी सशक्त होगा.

सुबह 10 बजे मुंबई पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे मुंबई पहुंच जाएंगे . प्रोटोकॉल अनुसार राज्यपाल, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री सहित प्रमुख चेहरे प्रधानमंत्री की अगुवाई करेंगे. सुबह 10:30 बजे से उद्घाटन कार्यक्रम शुरू होगा. पीएम मोदी 4:30 बजे तक बीकेसी में विभिन्न बैठक और मुलाकातें करेंगे. शाम 5 बजे केरल के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर भयंकर गुस्से में अमेरिका, शहबाज शरीफ को फोन पर फटकारा, जयशंकर से किया बड़ा वादा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget