एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: दूसरे चरण में पीएम मोदी की मां ने की वोटिंग, कहा- भगवान गुजरात का भला करे

प्रधानमंत्री की मां ने अपना वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों को स्याही लगी हुई उंगली दिखाई. उनकी उम्र 90 वर्ष के करीब है.

अहमदाबाद:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा ने आज गांधीनगर के आर्यभट्ट हाई स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला. उनके साथ उनके छोटे पुत्र पंकज मोदी और परिवार के अन्य सदस्य भी थे.

प्रधानमंत्री की मां ने अपना वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों को स्याही लगी हुई उंगली दिखाई. उनकी उम्र 90 वर्ष के करीब है.

hiraben

उन्होंने मतदान केंद्र से बाहर आते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘भगवान गुजरात का कल्याण करें.’’ वह उन मतदाताओं में से एक हैं जिन्होंने मतदान शुरू होने के बाद जल्दी ही अपना वोट डाला. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी शामिल हैं.

पटेल ने अहमदाबाद के घाटलोदिया विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला, जहां से वह विधायक हैं. वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं. इस बार बीजेपी ने इस सीट से भूपेंद्र पटेल को उतारा है जिनका मुकाबला कांग्रेस के शशिकांत पटेल से है.

आनंदीबेन पटेल ने अपना वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि भाजपा ने अपने लिए जो लक्ष्य तय किया है वह उसे हासिल करेगी और पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी. हमारे उम्मीदवार को मुझसे भी ज्यादा वोट मिलेंगे और पाटीदार मुद्दे का हम पर असर नहीं पड़ेगा.’’ गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है. आज के चुनाव में करीब 2.22 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे.

गुजरात चुनाव: दूसरे चरण में पीएम मोदी की मां ने की वोटिंग, कहा- भगवान गुजरात का भला करे

दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं.

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में 89 सीटों पर नौ दिसंबर को मतदान हुआ था. यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है और कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के लिए परीक्षा है.

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस ने 61 सीटों पर जीत दर्ज की थी. मतगणना 18 दिसंबर को की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget