एक्सप्लोरर

PM Modi: क्या आप जानते हैं पीएम मोदी का मोबाइल नंबर? चुनावी हलफनामे में खुद ही किया जिक्र

What Is PM Modi Mobile Number: पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपने मोबाइल नंबर का खुलासा किया और संपत्ति की घोषणा की है.

PM Modi Nomimation: गूगल की सर्च लिस्ट से लेकर चौक-चौराहों की बतकहियों में प्रधानमंत्री के मोबाइल नंबर की चर्चाएं आम बात होती है. क्या आपको जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोबाइल नंबर क्या है? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 मई) को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने चुनावी हलफनामे में मोबाइल फोन नंबर और ईमेल संपर्क का भी खुलासा किया है.

क्या है पीएम मोदी का मोबाइल नंबर?

हलफनामे के मुताबिक वाराणसी लोकसभा सीट के लिए पीएम मोदी ने अपने हलफनामे में लिखा है, ''मेरा संपर्क टेलीफोन नंबर 89******24 है, और मेरी ई-मेल आईडी narendermodi@narendermodi.in है. पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की है कि उनके पास लगभग 3 करोड़ रुपए की जमा राशि है और उनके पास लगभग 53,000 रुपए कैश में हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने घोषणा की कि उनकी कर योग्य आय वित्तीय वर्ष 2018-19 में 11 लाख रुपए से दोगुनी होकर 2022-23 में 23.5 लाख रुपए हो गई है.

PM ने हर पोलिंग बूथ पर 370 से ज्यादा वोट दर्ज कराने का दिया मंत्र

हालांकि, अपना नामांकन फार्म जमा करनेके बाद प्रधानमंत्री स्थानीय पार्टी सदस्यों को संबोधित करने के लिए रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर गए. जहां पर उन्होंने बीजेपी नेताओं को "जीत का मंत्र" दिया और उनसे अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया. इस दौरान पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 के निरस्त होने की याद में हर पोलिंग बूथ पर पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम से कम 370 से ज्यादा वोट दर्ज करने पर जोर दिया.

पीएम ने काशी वासियों का जताया आभार

उधर, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ऐतिहासिक वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की सेवा करने के लिए अपना सम्मान साझा किया और अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया. उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति के लिए एनडीए के सहयोगियों की मौजूदगी को भी स्वीकार किया. वहीं, एक अलग पोस्ट में पीएम मोदी ने काशी में अपने मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और अपने तीसरे कार्यकाल में उनके कल्याण के लिए अथक प्रयास जारी रखने का वादा किया.

पीएम मोदी के नामांकन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राजनीतिक दलों के चीफ और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. इस बीच एनडीए के कई दलों के नेता भी पीएम मोदी के नामांकन के दौरान शामिल होने पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 'इंडिया गठबंधन ने खोया मानसिक संतुलन, मेरी कब्र खोदने की कर रहे बात', कोडरमा में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन खतरों से सतर्क, जो हमारी आंखों के सामने...', जम्मू कश्मीर में साजिशों पर क्या बोले LG मनोज सिन्हा
'उन खतरों से सतर्क, जो हमारी आंखों के सामने...', जम्मू कश्मीर में साजिशों पर क्या बोले LG मनोज सिन्हा
NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
संकट के बीच PM मोदी आज करेंगे बड़ी मीटिंग, मंत्रियों को दिल्ली न छोड़ने का आदेश, क्या होने वाला है
संकट के बीच PM मोदी आज करेंगे बड़ी मीटिंग, मंत्रियों को दिल्ली न छोड़ने का आदेश, क्या होने वाला है
ट्विशा शर्मा केस में ऑडियो बम- 'कुछ लोग दिमाग बेचकर कमाते हैं, कुछ लोग शरीर...' भाई और सास में क्या हुई बातचीत
ट्विशा शर्मा केस में ऑडियो बम- 'कुछ लोग दिमाग बेचकर कमाते हैं, कुछ लोग शरीर...' भाई और सास में क्या हुई बातचीत

वीडियोज

Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर टिप्पणी, जानकारी कितनी? PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वेजियन पत्रकार हेले लिंग अब खुद हुईं एक्सपोज
भारत पर टिप्पणी, जानकारी कितनी? PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वेजियन पत्रकार हेले लिंग अब खुद हुईं एक्सपोज
यूपी पंचायत चुनाव के लिए योगी सरकार ने गठित किया OBC आयोग, रिटायर्ड जज राम औतार बने अध्यक्ष
यूपी पंचायत चुनाव के लिए योगी सरकार ने गठित किया OBC आयोग, रिटायर्ड जज राम औतार बने अध्यक्ष
5 देश, 5 दिन और भारत के लिए 'गेमचेंजर' डील, PM मोदी की यात्रा से भारत को क्या हुआ हासिल?
5 देश, 5 दिन और भारत के लिए 'गेमचेंजर' डील, PM मोदी की यात्रा से भारत को क्या हुआ हासिल?
RICHEST CRICKETERS LIST: विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
Karuppu BO Day 6: सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया बड़ा कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
'नाजुक मोड़ पर...', डोनाल्ड ट्रंप ने US-ईरान पीस टॉक पर सब साफ कर दिया, तेहरान को दे दिया अल्टीमेटम
'नाजुक मोड़ पर...', ट्रंप ने US-ईरान पीस टॉक पर सब साफ कर दिया, तेहरान को दे दिया अल्टीमेटम
Tea And Romance: फर्स्ट डेट पर चाय की टपरी का रुख करें या टी-कैफे जाएं, जानें रिश्तों में कहां आएगी ज्यादा मिठास?
फर्स्ट डेट पर चाय की टपरी का रुख करें या टी-कैफे जाएं, जानें रिश्तों में कहां आएगी ज्यादा मिठास?
Heatwave In India: तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
Embed widget